Zika Virus In Lucknow: लखनऊ में जीका वायरस के मरीजों के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे, वायरस का प्रसार रोकने के लिए उठाया गया कदम

संक्रमित व्यक्ति के घर के चारों ओर 400 मीटर तक कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। (Zika Virus In Lucknow Update)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 14, 2021 11:20 AM IST

Zika Virus In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीका वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन विशेष उपाय कर रहा है। शहर में अब जीका वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विशेष कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत जीका वायरस के संक्रमितों का पता चलने के बाद उनके घर के चारों तरफ 400 मीटर तक कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। साथ ही मरीज को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। (Zika Virus In Lucknow Update In Hindi.)

जीका वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विशेष रणनीति

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की तरफ दी गयी जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे शहर में जीका वायरस मामलों की निगरानी के लिए विशेष समितियों को सक्रिय करें। जीका वायरस मामलों से जुड़ी स्थिति की निगरानी के लिए 550 सुपर सर्विलांस टीमों का गठन किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (Community Health Centers) में 25 सर्विलांस टीमों को तैनात किया जाएगा। इन टीमों के सदस्य  घर-घर जाकर जीका वायरस संक्रमितों का सर्वेक्षण करेंगी और संक्रमित पाए जाने वाले लोगों और उनके परिवार को आवश्यक सपोर्ट उपलब्ध कराएंगी।

एयरपोर्ट और बस अड्डों पर भी रहेगी नज़र

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में आने वाले उन यात्रियों पर भी अब विशेष ध्यान दिया जाएगा तो देश के अन्य जीका प्रभावित राज्यों या किसी ऐसे देश से लखनऊ की यात्रा कर रहे हैं जहां जीका वायरस के मामले पाए जा रहे हैं। इन यात्रियों की सूची बनाने के लिए हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप पर भी  सर्विलांस टीम के सदस्य विशेष प्रभारी के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। जीका वायरस संक्रमण से निपटने के लिए बेसिक हेल्थ स्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए जिले के 8 अस्पतालों में स्पेशल जीका वायरस वार्ड बनाए जा रहे हैं।

इन सबके साथ-साथ लोगों को जागरूक बनाने के लिए शहर में होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं और पर्चे भी बांटे जाएंगे।  जीका वायरस से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए और लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की गयी है। लोग एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र (आईसीसीसी) पर फोन कॉल के ज़रिए जीका वायरस संक्रमण से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source