Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जयपुर में जीका वायरस के 135 रोगी, मरीज़ों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरु

नियंत्रक कक्ष में एक टोल-फ्री नंबर शुरू किया गया है, जहां सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लोगों को जीका वायरस के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जयपुर में जीका वायरस के 135 रोगी, मरीज़ों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरु

Written by Editorial Team |Published : October 24, 2018 8:56 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जीका वायरस से अब तक 135 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) वीनू गुप्ता ने कहा, "नियंत्रक कक्ष में एक टोल-फ्री नंबर शुरू किया गया है, जहां सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लोगों को जीका वायरस के बारे में जानकारी दी जाएगी। डाक्टरों को इन नंबरों पर लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए तैनात किया गया है।"

इस हेल्पलाइन का नम्बर है-18001806127

उन्होंने कहा, "135 रोगियों में से 125 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।"

Also Read

More News

इस बीच, शहर में जीका वायरस की रोकथाम को लेकर बुलाई गई बैठक में बताया गया कि 450 विद्यालयों के करीब 15,000 छात्रों ने स्कूलों और कॉलोनियों के आस-पास स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विद्यार्थी रविवार को सभी के घरों में जाएंगे और लोगों को वाटर कूलर, गमलों और टैंकों को साफ रखने के प्रति जागरूक करेंगे।

About the Author

... Read More