Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Zika Virus In Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां कोरोनावायरस के मामले अब बहुत कम सामने आ रहे हैं और राज्य में एक्टिव केसेस भी 100 से नीचे रह गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यूपी में जीका वायरस (Zika Virus in UP) का पहला मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है। जीका वायरस से ग्रस्त यह मरीज कानपुर (kanpur) में मिला है। इससे पहले केरल में जीका वायरस का मरीज मिला था। इसके बाद ही दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम कानपुर पहुंची और मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल सभी सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मरीज वायुसेना स्टेशन का कर्मचारी है। उन्हें एयरफोर्स हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया है। लक्षणों (Zika Virus Symptoms) के आधार पर अस्पताल प्रबंधन ने उसका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा था। वायु सेना वारंट अधिकारी पिछले कई दिनों से बुखार (Fever) से पीड़ित थे। वायरस के प्रसार की जांच के लिए दस टीमों का गठन किया गया है। क्या है जीका वायरस और कब हो सकता है खतरनाक, जानिए....
जीका वायरस (zika virus) भी एक मच्छर जनित रोग है। यह चिकनगुनिया और डेंगू की तरह ही एडिज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इसमें भी बुखार बहुत तेज आता है। मरीज को 102-103 तक बुखार हो सकता है। दो दिनों तक लगातार बुखार तेज रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। किसी भी हाई-ग्रेड फीवर का इलाज खुद से ही घर पर नहीं करना चाहिए वरना यह खतरनाक साबित हो सकता है।