... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 2, 2018 8:47 PM IST
देखने में भले ही ये आदतें अच्छी लगें, पर इन्हें अपनाने का हमारा तरीका इन्हें हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है। © Shutterstock.
हर इंसान में कुछ ऐसी आदते होती हैं जिसे वो चाहकर भी बदल नहीं पाता. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हैं। जी हां, आज हम आपको ऐसी ही आदतों से रूबरू करवाने वाले हैं। जितनी जल्दी हो आप इन आदतों को छोड़ दें। यह भी पढ़ें – क्या हवा को भी फिल्टर कर सकता है चारकोल ?
ईमेल : बहुत से लोग घर आकर भी ईमेल चैक करते हैं। यहां तक की बेड पर सोने के दौरान भी मैसेज और ईमेल चैक करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं इससे आपका स्ट्रेस और ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। यहां तक की आपकी इस आदत से आपके पार्टनर को भी स्ट्रेस हो सकता है। ऐसे में अपनी इस आदत को कंट्रोल करते हुए ईमेल घर पर चैक नहीं करने चाहिए या फिर एक समय निश्चित कर देना चाहिए। यह भी पढ़ें – बढ़ते तनाव की ओर भी इशारा करती हैं उबासियां, जानें इसके कारण
हैंड ड्रायर : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, पब्लिक टॉयलेट्स में हैंड ड्रायर यूज करने से हाथों में सबसे ज्यादा जर्म्स होते हैं। दरअसल, हैंड ड्रायर बाथरूम में मौजूद जर्म्स को खींच लेता है जो कि आपके हाथों में आ जाते हैं।
ब्रेड : कई लोगों को एकदम करारा ब्रेड खाना अच्छा लगता है। रिसर्च के मुताबिक, करारा या जला हुआ ब्रेड खाने से एक्रीलैमिड नामक हार्मोन प्रोड्यूस होता है जो कि कैंसर का कारण बनता है। यह भी पढ़ें – डायबिटीज से हैं पीड़ित और सेलिब्रेट करनी है दिवाली, तो अपनाएं ये टिप्स
सलाद : बहुत से लोग सलाद नहीं धोते। क्या आप जानते हैं सलाद न धोने से बहुत से बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। 2016 में एक रिसर्च में पाया गया था कि ये बैक्टीरिया जानलेवा भी हो सकते हैं।
गर्मागर्म चाय : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुकाबले गर्मामर्ग चाय या कॉफी पीने से फूड पाइप रिलेटिड कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इससे स्किन सेल्स डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
ओवरईटिंग : बहुत से लोग वीकेंड पर खूब खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ओवरईटिंग करने से आपका स्लीपिंग पैटर्न डिस्टर्ब होता है। साथ ही बॉडी का फंक्शन बिगड़ जाता है।
टूथ ब्रश : दिनभर में दो बार ब्रश करना अच्छी आदत हैं, लेकिन बहुत तेज ब्रश करना आपके दांतों के लिए अच्छा नहीं है. तेजी से ब्रश करने से मसूड़े सेंसिटिव हो जाते हैं और गम डिजीज होने का डर भी बना रहता है।
सनस्क्रीन : अक्सर लोग धूप में निकलने से पहले चेहरे और त्वचा पर सनस्क्रीन लगाते हैं। कुछ लोग ऐसा रोजाना करते हैं, लेकिन इससे शरीर को विटामिन डी नहीं मिलता। ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस और हार्ट डिजीज होने का खतरा रहता है।