वियतनाम में बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत, जानिए क्या है H5N1 Bird Flu कारण, लक्षण और बचाव 

H5N1 Bird Flu : बर्ड फ्लू से कई वियतनाम में पहली मौत की खबर सामने आई है। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 27, 2024 2:13 PM IST

H5N1 Bird Flu : वियतनाम में एक 21 वर्षीय छात्र की एवियन इन्फ्लूएंजा यानि बर्ड फ्लू की वजह से मौत हो गई। इस बात की अधिकारिक पुष्टि विजतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि न्हा ट्रांग विश्वविद्यालय में नामांकित छात्र की 23 मार्च को वायरस के H5N1 सब-वेरिएंट की वजह से मौत हो गई है।

ये वायरस न सिर्फ पक्षियों और जानवरों को प्रभावित करता है, बल्कि इसकी वजह से मानव भी प्रभावित होते हैं।  यह वायरस इन्फेक्शन मुख्य रूप से मुर्गियों के लिए घातक माना जाता है, लेकिन मानव में भी इस इन्फेक्शन के फैलने का खतरा रहता है।

क्यों होता है बर्ड फ्लू?

एक्सपर्ट का कहना है कि बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षियों के नाक, मुंह और मल से निकलने वाले स्राव के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। मुख्य रूप से घरेलू मुर्गी पालन करने वाली जगहों पर रहने वाले व्यक्तियों को बर्ड फ्लू का खतरा काफी ज्यादा रहता है। वहीं, अगर आप अधपके मांस का सेवन करते हैं, तो बर्ड फ्लू होने का खतरा हो सकता है। हालांकि, इस तरह के मामले काफी कम देखने को मिले हैं।

बर्ड फ्लू के क्या हैं लक्षण?

बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्तियों के शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षण-

  1. डायरिया की परेशानी होना
  2. काफी ज्यादा खांसी होना
  3. सांस लेने में तकलीफ होना
  4. काफी तेज बुखार आना
  5. सिरदर्द होना
  6. मांसपेशियों में दर्द और जकड़न होना
  7. नाक बहना
  8. गले में सूजन होना, इत्यादि।

बर्ड फ्लू से कैसे करें बचाव?

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आप निम्न टिप्स को आजमा सकते हैं, जैसे-

  • खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • मुर्गी पालन वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें।
  • ऐसे स्थानों में जाने से पहले मास्क अच्छी तरह से पहनकर रखें।
  • सांस लेने में या फिर बर्ड फ्लू से जुड़े लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें। 
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source