नयी स्टडी का दावा, डायबिटीज और हाई बीपी की मरीज महिलाओं में कोविड से मृत्यु का खतरा पुरुषों से 'दोगुना'

एक नयी स्टडी के अनुसार, पुरुषों की तुलना में कम उम्र और युवा महिलाओं में कोविड 19 के कारण मौत का रिस्क अधिक देखा गया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 27, 2022 2:06 PM IST

एक नयी स्टडी के अनुसार, कोरोना संक्रमण के कारण महिलाओं में मृत्यु का खतरा पुरुषों की तुलना में अधिक है। इस स्टडी में कहा गया है कि है कि  कोरोना वायरस महामारी की  पहली लहर के दौरान भारत ( First wave of Corona in India)  में पुरुषों की तुलना में कम उम्र और युवा महिलाओं में कोविड 19 के कारण मौत का रिस्क अधिक देखा गया था। यह खतरा उन महिलाओं में अधिक था जिन्हें कोविड संक्रमण के सह-रोग या को-मॉर्बिडिटी (co-morbidities) मानी जाने वाली बीमारियां जैसे किडनी संबंधित परेशानी या क्रोनिक किडनी डिजिज (chronic kidney disease), डायबिटीज और हाइपरटेंशन आदि थीं।

किडनी के मरीजों के लिए कोरोना सबसे घातक

यह स्टडी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) की शोधकर्ताओं  द्वारा की गयी।जर्नल मॉलिक्यूलर एंड सेल्युलर बायोकेमिस्ट्री ( journal Molecular and Cellular Biochemistry) में इस स्टडी के निष्कर्ष प्रकाशित किए गए। इस स्टडी के परिणामों से यह पता चला है कि,

  • सीकेडी (CKD) के मरीजों में गंभीरता के साथ-साथ मृत्युदर सबसे अधिक होती है।
  • इसके बाद हाई ब्लड प्रेशर(High Blood Pressure) और डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों में कोविड से मृत्यु का खतरा अधिक देखा गया।
  • वहीं, बुजुर्ग मरीजों की तुलना में, युवा मरीजों में कोविड संक्रमण की गंभीरता के साथ-साथ मृत्युदर बहुत अधिक पाई गई।

महिलाओं में कोविड डेथ का खतरा दोगुना

शोधकर्ताओं की एक टीम ने 2,586 कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों पर अध्ययन किया, जिन्हें 8 अप्रैल से 4 अक्टूबर 2020 तक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीजों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया, पहली श्रेणी में 18-59 वर्ष की आयु के बीच मरीजों को रखा गया और दूसरी श्रेणी में 60 साल से ऊपर के उम्र वाले मरीजों को रखा गया। टीम ने कोविड संक्रमित अस्पताल में भर्ती मरीजों के पूवार्नुमान और मृत्युदर पर डायबिटीज, हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर और सीकेडी के संबंध का अवलोकन किया।

बता दें कि, इससे पहले कई अध्ययनों से पता चला है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। वहीं, इस नयी स्टडी में, कोविड-19 से संक्रमित हुए पुरुष मरीजों की संख्या महिलाओं की संख्या से दोगुनी से भी अधिक थी, लेकिन संक्रमण की गंभीरता और मृत्युदर का जोखिम महिलाओं में अधिक पाया गया।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source