
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 3, 2018 9:13 AM IST
सर्वे में 16 से 24 वर्ष की उम्र के 40 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि वे अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं। © Shutterstock
अक्सर लोगों का ये मानना होता है कि सबसे ज्यादा तन्हा बुजुर्ग लोग होते हैं, पर ऐसा नहीं है। हाल ही में हुए एक सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। हालांकि, यह सर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर और ब्रुनेल यूनिवर्सिटी (लंदन) द्वारा किया गया है। इस सर्वे के अनुसार, बुजुर्गों से कहीं ज्यादा आज फेसबुक पर रहने वाली युवा पीढ़ी अकेला महसूस करती है।
इस सर्वे में 16 से 24 वर्ष की उम्र के 40 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि वे अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं, जबकि 65-74 साल के सिर्फ 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अकेलापन महसूस करते हैं।
गुल पनाग कर रही हैं फोन की लत से निपटने का प्रयास, जानें क्या होते हैं फोन एडिक्शन के खतरे
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर और ब्रुनेल यूनिवर्सिटी लंदन ने देशभर में यह सर्वे किया था। इस सर्वे में 16 वर्ष से लेकर इससे अधिक उम्र के लगभग 55 हजार लोगों को शामिल किया गया। उनसे अकेलेपन को लेकर उनके अनुभवों के बारे में पूछा गया। सर्वे के परिणाम हैरान कर देने वाले थे। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग अकेलेपन के शिकार नहीं पाए गए, जबकि युवाओं में अकेलेपन की समस्या अधिक पाई गई। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि युवा इसलिए ज्यादा अकेलापन महसूस करते हैं क्योंकि वह खुद को एक्सप्लोर करने वाली उम्र में होते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि 16 से 24 वर्ष के बीच के युवा अपनी नई पहचान ढूंढ रहे होते हैं। इसी दौरान वे भावनाओं पर काबू रखना सीखते हैं इसलिए वे अकेले हो जाते हैं। इस सर्वे में यह भी सामने आया है कि जो लोग खुद को अधिक अकेला महसूस कर रहे थे, वे सोशल मीडिया पर अधिक ऐक्टिव रहने वाले थे। इस वर्चुअल दुनिया में उनके कई दोस्त थे। हालांकि, उन लोगों ने इस सलाह को खारिज कर दिया कि उन्हें डेटिंग की मदद लेनी चाहिए। उनका मानना था कि अकेले होना और अकेलापन महसूस होना दो अलग-अलग बाते दैं। 83 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे खुद में रहना पसंद करते हैं।
दुनिया में हर पांच में से एक व्यक्ति की उम्र होगी 65 साल
सर्वे के अनुसार, अकेले होने के पांच गुण हो सकते हैं- किसी का बात करने के लिए न होना, दुनिया से कटा हुआ महसूस करना, सबसे पिछड़ा हुआ महसूस करना, यह महसूस होना कि कोई आपको समझने वाला नहीं है। हालांकि, 41 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अकेले रहना कई बार आपको अच्छे अनुभव भी देता है।