Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या आप Blue whale challenge के बारे में जानते हैं?

Blue whale game से कैसे अपने बच्चे को बचायेंगे!

क्या आप Blue whale challenge के बारे में जानते हैं?

Written by Editorial Team |Published : August 11, 2017 1:41 PM IST

खबरों के हर सुर्खियों में आजकल ब्लू व्हेल चैंलेज की बारे में चर्चा है। सिर्फ इसके बारे में पढ़कर या सुनकर अनसुना न करें। आपको इस बारे में सही जानकारी होनी चाहिए क्योंकि शायद कल आपका बच्चा या आस-पड़ोस, जान-पहचान, दोस्त या रिश्तेदार का बच्चा इस गेम के कब़्जे में आ सकता है। जब तक आपको इसके बारे में सही जानकारी नहीं होगी आप खुद या दूसरों को भी बचा नहीं पायेंगे। वैसे तो इस इंटरनेट गेम को शुरू करने वाले को गिरफ़्त में ले लिया गया है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये गेम बंद हो गया है। ये गेम अभी भी खेला जा रहा है यानि पूरे दुनिया भर में इस गेम को चलाने वाले एडमिनिस्ट्रेटर मौजूद हैं और उनके द्वारा सिस्टेम/प्रोसिड्यूर को बनाया जा रहा है। जिसके कारण खेल को खेलना किसी भी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है।

ब्लू व्हेल गेम क्या है?

ब्लू व्हेल असल में इंटरनेट गेम है जो कई देशों को अपने कब्जे में लेते जा रहा है। इस गेम को खेलने वाले प्लेयर या भाग लेने वाले खिलाड़ी ( जो अधिकतर टीनएज या बच्चे होते हैं) को 50 टास्क दिये जाते हैं जो 50 दिनों में पूरा करना होता है। इस चैलेंज के आखिरी पड़ाव में आत्महत्या या सुसाइड करना होता है। इस गेम का नाम ‘बीच्ड व्हेल’ से आया है, इस तथ्य का मतलब ये है कि सीटासेन्स भूमि पर आते हैं और मर जाते हैं। कहने का मतलब ये है कि वे जैसे भूमि पर आत्महत्या करने के लिए ही आते हैं। ये गेम रूस में 2013 को ‘डेथ ग्रूप’ ने शुरू किया था वीकोन्टेक सोशल नेटवर्क के द्वारा। 2015 को पहली बार आत्महत्या की घटना घटी। फिलीप बुडाकीन नाम के जिस साइकोलॉजी स्टूडेंट को निर्वासित किया गया था, उसी ने इस गेम को शुरू किया था।

Also Read

More News

ये गेम कैसे खेला जाता है?

ये गेम रिलेशनशीप और नेटवर्क बेस्ड गेम हैं जो चैलेंजर और एडमिनिस्टर के बीच होता है। हर दिन एडमिनिस्ट्रेटर के द्वारा खिलाड़ी को ड्युटी का सीरीज़ दिया जाता है जिसमें सेल्फ-म्यूटिलेशन यानि अंगछेदन का टास्क होता है। ये टास्क हर मेंबर में विभाजित किया जाता है और इस टास्क को 50 दिनों में पूरा करना पड़ता है। और इस टास्क के आखिरी चरण में आत्महत्या करना होता है। इस गेम के टास्क में खिलाड़ी को रात भर जगना या हाथ में व्हेल का चित्र बनाने जैसे काम किये जा सकते हैं। कुछ ऐसे टास्क हैं-

  • शरीर पर किसी तेज धार वाले चीज से आकार बनाना
  • शरीर पर सुई से छेद करनाsuicide
  • ख़ौफनाक गाने सुनना
  • छत/ब्रीज के ऊपर खड़ा होना
  • जो वीडियो वे भेजते हैं उन्हें देखना
  • अंत में गेम में अंशदान करने वाले को आत्महत्या करने के पहले अपना फोटो क्लिक करना होता है

केस का रिपोर्ट

दुनिया भर में 19 मामलों का रिपोर्ट सामने आया हैं। ये देश हैं- अर्जेन्टीना, ब्राजिल, बल्गारिया, चीली,चीन, कोलोम्बिया, जॉर्जिया, भारत, इटली, केन्या, पुर्तगाल,पैराग्वे, रूस, सऊदी अरब, सर्बिया,स्पेन, यूनाइटेड स्टेट्स उरुग्वे और वेनेजुएला आदि। इनमें से कई लोगों ने फाइनल टास्क किया यानि आत्महत्या की या खुद को नुकसान पहुँचाने के बाद अस्पताल ले जाये गए थे।

इस गेम में ऐसा क्या है जो बच्चों को आत्महत्या के अवस्था ले जा रही है?

इस गेम में बच्चों को मनोवैज्ञानिक तौर पर संचालित किया जाता है। इस गेम में बच्चों को ऐसे संचालित किया जाता है जिससे वे हर रिश्ते से खुद को अलग करने लगते हैं। उन्हें ये कहा जाता है कि वे अपने ब्रेस्ट फ्रेंड दोस्ती तोड़ दें और उससे कोई भी बात शेयर न करें। जिसके कारण वे दुनिया से अलग-थलग रहने लगते हैं। बच्चे को निराशा के दुनिया में धकेलने के लिए 50 दिन काफी होता है।वे बच्चे का ब्रेनवाश इस तरह करते हैं कि वे सही और गलत का फर्क तक नहीं कर पाते हैं। ये सारे काम चैलेंज के रूप में दिये जाते हैं जिसका निंयत्रण एडमिनिस्ट्रेटर के हाथ में होता है।

भारत में ब्लू व्हेल गेम-

हाल ही में 14 साल के मनप्रीत ने सात मंजिला मकान से ब्लू व्हेल चैलेंज को पूरा करने के लिए जंप किया था। आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कई बच्चे आत्महत्या करने के पहले दूसरे बच्चों को नोट में बताकर जाते हैं कि कैसे और किस तरह से आत्महत्या कर सकते हैं। जिसके कारण दूसरे बच्चे भी इसके चपेट में आ जाते हैं।

पैरेंट्स को अपने बच्चों को इस गेम के चपेट में आने से कैसे बचाना चाहिए?

  • अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखें
  • अपने बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें। अगर वे चिड़चिड़े हो गए हैं या सबसे अलग रहने लगे हैं, अपने दोस्तों से नहीं मिलते हैं। अगर आपको ये सब नजर आ रहा है तो इस समस्या को कैसे संभाले इस बात पर विचार करें
  • अगर बच्चे के शरीर पर कुछ अलग कटने-फटने के दाग नजर आ रहे हैं तो बच्चे को कभी भी अकेले छोड़ने की गलती न करें।
  • साइबर पॉलिसी- चाइल्ड हिस्ट्री पर नजर रखें। अगर वे हिस्ट्री को छुपा रहे हैं तो पैरेन्टल ब्लॉक करें। इंटरनेट के हर एक्टिविटी पर नजर रखें।

अगर बच्चा ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है तो क्या करेंगे-

साइबर पुलिस को सूचना दें और मनोवैज्ञानिक तौर पर उसको संभालने के साथ तुरन्त किसी प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट से बात करें। क्या आपका बच्चा Blue Whale challenge ऑनलाइन गेम खेल रहा है?

इस विषय पर जानकारी के लिए आप विडियों को देखें-

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More