सोएं उसके साथ, जि‍ससे सचमुच करते हैं प्‍यार,  होंगे ये फायदे

नींद तन-मन के फि‍र से तरोताजा होने की जरूरी और प्राकृतिक क्रिया है। किसी ऐसे व्‍यक्ति के साथ सोना जिससे आप सचमुच प्‍यार करते हैं, आप में दोगुनी फ्रेशनेस भर देता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 14, 2019 5:37 PM IST

अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के‍ लिए अच्‍छी नींद सबसे ज्‍यादा जरूरी है। यह तभी आएगी जब आप तनाव मुक्‍त होंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आप किसी ऐसे व्‍यक्ति के साथ हैं, जिससे आप बहुत प्‍यार करते हैं (Sleeping with partner benefits), तो न केवल आपको नींद गहरी आएगी, बल्कि आप सोकर उठने के बाद भी एक अलग तरह की फ्रेशनेस महसूस करेंगे। इससे में शांति, सुरक्षा और सकारात्‍मक भाव की अनुभूति होती है।

क्यों जरूरी है नींद

मानव शरीर को प्रतिदिन लगभग 7-8 घंटे के उचित आराम और नींद की आवश्यकता होती है। इसलिए, हमें कभी भी इसे छोड़ना नहीं चाहिए। हालांकि, हममें से बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जो लोग हमारे करीब होते हैं उनके पास सोने से (Sleeping with partner benefits) आपको कई लाभ मिलते हैं। अपने बचपन के दिनों के दौरान, हम प्यार और सुरक्षित महसूस करने के लिए अपने माता-पिता के पास में सोते थे। इसके पीछे वास्तव में एक वैज्ञानिक अवधारणा है। किसी ऐसे व्यक्ति के पास में सोना जिसे हम प्यार करते हैं या जो हमें प्यार करता है, हमें शांति और सुरक्षा की भावना देता है।

प्‍यार के साथ सोने के फायदे

जिसे आप प्‍यार करते हैं या जो आपसे प्‍यार करता है, उसके साथ सोने से सिर्फ मानसिक शांति ही नहीं मिलती, बल्कि सेहत को भी कई लाभ होते हैं।

इम्‍यूनिटी होती है बूस्‍ट

डॉक्‍टर मानते हैं कि यदि आप अपने पार्टनर, प्‍यार करने वाले व्‍यक्ति या जो आपसे प्‍यार करता है, उसके साथ सोते हैं, तो आपकी इम्‍यूनिटी बेहतर होती है। इससे आप कम बीमार पड़ते हैं। असल में इसके पीछे गुड हार्मोन्‍स का स्राव है, जो आपको लंबे समय तक स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मदद करता है।

गहरी नींद में मददगार

आपके बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के‍ लि‍ए जरूरी आपका गहरी नींद में सोना जरूरी है। यह तभी संभव है जब आप पूरी तरह रिलैक्‍स होकर सोएं। इसमें आपके प्रियजन आपकी मदद कर सकते हैं। जब आप खुद को प्‍यार करने वाले के साथ सोते हैं तो आप ज्‍यादा तनावमुक्‍त महसूस करते हैं, जि‍ससे गहरी नींद आती है।

एंटी एजिंग

जिससे आप प्‍यार करते हैं उसके साथ सोने का सबसे बड़ा फायदा यह है इससे आपकी एजिंग की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। आपके चेहरे में ज्‍यादा निखार आता है और आंखों के नीचे काले घेरे भी नहीं पड़ते। यह एजिंग की रफ्तार को दस साल तक कम कर देता है।

नेचुरल पेन किलर

अगर आप बहुत तकलीफ में हैं, आपको किसी तरह की परेशानी है, तो आपको हमेशा अपने प्‍यार के साथ सोना चाहिए। यह एक नेचुरल पेन किलर है। विशेषज्ञ तो यहां तक मानते हैं कि अगर आप हर रोज अपने पार्टनर या प्‍यार के साथ सोते हैं तो आपको माइग्रेन जैसी समस्‍याएं भी नहीं होंगी।

क्‍या आप ‘कडलिंग’ या ‘टच थेरेपी’ के बारे में जानते हैं ?

‘चरण स्पर्श’ के फायदे जानते हैं आप ?  दिल्‍ली में हुआ यह विशेष कार्यक्रम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source