... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : October 16, 2018 11:16 AM IST
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से जुड़ी ये धारणाएं भी बदल लेनी चाहिए। © Shutterstock
मौसम बदल रहा है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। यह सुनने में जितनी साधारण बीमारी लगती है, असल में उतना ज्यादा ही परेशान कर देती है। सर्दी-जुकाम होने पर सभी अपने-अपने टिप्स देना शुरू कर देते हैं। जिनमें कुछ तो असरकारी होते हैं पर कुछ हैं बिल्कुल भ्रम। आइए जानें कौन से हैं वे भ्रम जिन्हें दूर कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड फूड डे : आपने डस्टबिन में तो नहीं फेंक दिया किसी के हिस्से का निवाला
मिथ – केला खाने से शरीर में कफ बढ़ता है और जुकाम देरी से ठीक होता है।
सच्चाई - केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है और ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। एक केले में मौजूद 100 कैलोरी शरीर को ऊर्जा देती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स बॉडी में इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इसीलिए जुकाम-खांसी में केले का सेवन बंद न करें।
यह भी पढ़ें - सुबह एक गिलास पानी बचाएगा दिन भर की बीमारियों से
मिथ - संतरा खाने से ठंड लग जाएगी
सच्चाई - डॉक्टरों के मुताबिक संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन C वाले सभी फल और सब्ज़ियां इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाती हैं। साथ ही ये विटामिन शरीर को इंफेक्शन से बचाता है। विटामिन C हड्डियों, मांस-पेशियों और रक्त वाहिकाओं को हेल्दी रखता है। इसके साथ यह शरीर में आइरन को अबज़ॉर्ब करने में मदद करता है। इसीलिए कभी भी जुकाम-खांसी में इसका सेवन नहीं रोकना चाहिए। विटामिन C के लिए अपनी डाइट में संतरे, पपीता, टमाटर, अमरूद जैसे फल और सब्ज़ियां शामिल करें।
यह भी पढ़ें – सेहत रही अच्छी, तो सफलता मिलेगी पक्की
मिथ – ब्रेड खाने से कोई नुकसान नहीं।
सच्चाई - जुकाम-खांसी में तला खाना जैसे फ्राइड पोटैटो, पकोड़े, रोल्स, परांठे अवॉइड करें। इसी के साथ मैदे से बनी चीज़े ब्रेड, पास्ता, मैगी, भटूरे, कुल्चे इन सब को भी जुकाम-खांसी ठीक होने से पहले न खाएं।