हेपेटाइटिस बी और डायरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए भोजन से पहले ज़रूर धोएं हाथ !

जब आप हाथ धोए बिना कुछ खाते हैं, तो उन चीजों और आपके हाथ पर मौजूद बैक्टेरिया आपके शरीर में प्रवेश करता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 15, 2018 4:10 PM IST

हाथ धोना एक अच्छी आदत है। खासकर खाना खाने से पहले हाथ धोने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।  हाइजिन और सैनिटेशन के तरीके अपनाना सेहत के लिहाज से अच्छा ही है। आपने भी देखा होगा कि जो लोग साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते उन्हें अक्डर फूफ रिलेटेड इंफेक्शन और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हं। इसके अलावा ये 4 बड़ी बीमारियां भी हाथ ना धोने वाले लोगों को अपनी चपेट में ले सकती हैं।

  1. हेपेटाइटिस बी- हेपेटइटिस बी या जॉन्डिस (पीलिया) जैसी बीमारियों से बचने का एक अच्छा तरीका है साफ-सफाई का ध्यान रखना। खाना खाने से पहले साबुन से हाथ ज़रुर धोएं। साबुन और पानी से हाथ धोने से आप जहां वायरल को और फैलने से बचा जा सकता है। साथ ही यह आपके हाथ में बैक्टेरिया पनपने से भी रोकता है।
  2. डायरिया– डायरिया का एक मुख्य कारण पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हैं, जो इलाज न किए जाने पर कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बनती हैं। वायरल इंफेक्शन की वजह से होनेवाली यह समस्या, रोगाणुओं से भरे भोजन को खाने के बाद पेट को भोजन पचाने में तकलीफ हो सकती है। इसलिए डायरिया से बचने के लिए खाना खाने से पहले या भीड़ भरे इलाकों और वाशरूम से आने के बाद हाथ जरुर धोएं।
  3. सांस की बीमारियां- सर्दियों का मौसम आने के साथ ही, लोगों को कई प्रकार की सांस संबंधी बीमारियों का खतरा उत्पन्न होने लगता है। हालांकि गले में दर्द, खांसी और सर्दी जैसी विभिन्न संक्रामक बीमारियों से संक्रमण का खतरा इस समय काफी बढ़ जाता है। इसलिए कीटाणुओं को फैलने से रोकने और बीमार होने से बचने के लिए आप हर बार खाना खाने से पहले अपने हाथ ज़रूर धोएं।
  4. गले का इंफेक्शन-जब आप हाथ धोए बिना कुछ खाते हैं, तो उन चीजों और आपके हाथ पर मौजूद बैक्टेरिया आपके शरीर में प्रवेश करता है। यह भोजन श्वासनलिकाओं में जैसे-जैसे पहुंचता है वैसे- वैसे बैक्टेरिया का प्रसार होने लगता है। यह बैक्टेरिया जब बलगम के संपर्क में आता है तो थ्रोट इंफेक्शन (गले का इंफेक्शन) पैदा करता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source