यूपी में Delta+ Variant से संक्रमित मरीजों का इस तरह होगा इलाज, CM योगी आदित्‍यनाथ ने जारी की गाइडलाइन

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के लिए फ्रेश गाइडलाइन (Yogi Adityanath Fresh Guidelines For Delta Plus Variant In Hindi) जारी कर दी है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 30, 2021 11:05 AM IST

भले ही भारत कोरोना से बहुत जल्‍दी रिकवर कर रहा है और हर दिन कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्‍या घट रही है। लेकिन डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के मामले देखते देखते ही हर राज्‍य में मिल रहे हैं। भारत के करीब 10 राज्‍यों में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के केस मिल चुके हैं। हाल ही हिमाचल प्रदेश में भी डेल्‍टा वेरिएंट के मिले हैं। हालांकि राज्‍य में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट का एक भी मामला नहीं मिला है। डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने फ्रेश गाइडलाइन (Yogi Adityanath Fresh Guidelines For Delta Plus Variant In Hindi) जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री का कहना है "राज्‍य में कोरोना संक्रमण काफी कंट्रोल में है और हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा कम हो रहा है। लेकनि हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। एक्‍सपर्ट और डाक्‍टर द्वारा दी जारी हर एडवाइस का पालन किया जाना चाहिए। ये वक्‍त और ज्‍यादा सावधान रहने का है। जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।"

550 सैंपलों का हुआ डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट चेक

राज्‍य में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट पर डॉक्‍टर और एक्‍सपर्ट की रिसर्च जारी है। 550 सैंपलों को जब दिल्‍ली में IGIB को जांच के लिए भेजा गया तो किसी में भी डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि 80% मामलों में कोरोना की दूसरी लहर का डेल्‍टा वेर‍िएंट मिला है। बीएचयू वाराणसी, केजीएमयू लखनऊ और सीडीआरआई, आईजीआईबी, दिल्ली के सहयोग से वायरस जीनोम की टेस्टिंग को तेज करने की कोशिश की जा रही है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ का कहना है वैक्‍सीनेशन के द्वारा कोविड के प्रसार को रोका जा सकता है। यूपी में अब तक 3.10 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है। जबकि 44 लाख लोग ऐसे हैं जिन्‍हें कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है।

yogi

यूपी में सुधर रहे हैं कोरोना के हालात

यूपी में आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिर रहा है। राज्‍य में कोविड पॉजिटिविटी रेट 0.1 प्रतिशत से कम हो गई है, जबकि ठीक होने की दर 98.5 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई है। यूपी में कुल सक्रिय मामले घटकर 2,946 हो गए हैं जबकि 1,810 लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.