
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : April 30, 2021 1:05 PM IST
उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस (CM Yogi Adityanath) को मात देकर वापस अपने काम पर लौट आए हैं। दरअसल, पिछले दो सप्ताह से होम आइसोलेशन में रह रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। कोरोना से ठीक होने के बाद सीएम योगी ने दोबारा मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि, सीएम योगी आइसोलेशन में रहने के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सारी महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूँ।
आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 30, 2021
योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद अवध शिल्प ग्राम में बन रहे 400 बेड के कोविड अस्पताल की आइसीयू के ट्रायल का निरीक्षण करेंगे। दरअसल, लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम प्रांगण में DRDO 400 बेड का कोविड अस्पताल का निर्माण करा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर DRDO लखनऊ में 400 तथा 500 बेड के COVID-19 अस्पताल का निर्माण करा रहा है। इसको लेकर योगी आदित्यनाथ भी बेहद गंभीर हैं। उन्होंने शासन के हर अधिकारी को इस कोविड अस्पताल के निर्माण के लिए पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था।