
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 21, 2022 9:31 AM IST
Yoga Day 2022 PM Modi Live: आज (21 जून ) को दुनियाभर में लोग योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मना रहे हैं। भारत में इसे एक बड़े पैमाने पर मनाया जाता रहा है और आज भी मनाया जा रहा है। स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महापर्व की अगवनी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Live) 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग कर रहे हैं। इस मौके पर ना सिर्फ पीएम मोदी ने योग किया बल्कि पूरी दुनिया को योग क महत्व बताया, फायदे बताए और इसे विश्व शांति के लिए एक बड़ी जरूरत बताया। इस तरह पीएम मोदी ने पूरे विश्व को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दुनिया के लोगों के लिए योग आज हमारे लिए केवल part of life नहीं, बल्कि योग अब way of life बन रहा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2022
इंटेरनेशनल योगा डे 2022 के मौके पर पीएम मोदी ने कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में पहले तो योग किया और फिर देश को योग के फायदे ( Yoga benefits) बताया। अपने संदेश की शुरुआत उन्होंने सबसे पहले देश और विश्व भर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। फिर कहा-आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं। मैसूरु जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने योग ऊर्जा से विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है।आज योग हमें निरोग जीवन का विश्वास दे रही है।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर आम लोगों को योग दिवस 2022 का थीम #YogaForHumanity का मतलब भी बताया और इसके लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद भी किया। PM मोदी ने कहा योग को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। योग हमारे लिए शांति का माध्यम है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है बल्कि ये समाज, राष्ट्रों और पूरे विश्व में शांति लाता है।
पीएम मोदी ने योग को सेहत के साथ शांति से जोड़ते हुए कहा कि आज दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्य की गति के साथ लोग योग कर रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “Guardian Ring of Yoga” का प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा हमें समझना होगा कि पूरा ब्रह्मांड हमारे शरीर और आत्मा से जुड़ा हुआ है और योग हमें इन चीजों प्रति जागरूक बनाता है।
इस मौके पर पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव ने भी योग किया। साथ ही आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी पीएम मोदी के साथ योग कार्यक्रम में शामिल थे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के सीएम और मंत्रियों ने भी योग किया।