
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 9, 2024 11:37 AM IST
Director Sangeeth Sivan passes away at 61 : टॉलीवुड और बॉलीवुड के स्टार्स को करियर शिखर पर ले जाने वाले फिल्म निर्माता संगीथ सिवन की मुंबई में 8 मई को निधन हो गया। 61 वर्ष के संगीथ ने बीते बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि संगीथ सिवन ने बॉबी देओल से लेकर रितेश देशमुख जैसे स्टार्स को डायरेक्ट किया है। उनके निधन से बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को काफी बड़ा झटका लगा है। निर्देशक के निधन की खबर सुनते ही अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखकर अपना दुख जताया है। संगीथ सिवन का जाना उथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा झटका है।
बता दें कि संगीत सिवन ने न सिर्फ मलयालम फिल्मों को निर्देशित किया है, बल्कि उन्होंने हिन्दी फिल्ट इंडस्ट्री में भी काफी बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने कई हिट फिल्मे दी हैं। संगीथ को मोहनलाल के साथ कल्ट फिल्म 'योद्धा' के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है।
Deeply saddened and shocked to know that Sangeeth Sivan Sir is no more. As a newcomer all you want is someone to believe in you and take a chance.. can’t thank him enough for Kya Kool Hai Hum & Apna Sapna Money Money. Soft spoken, gentle and a wonderful human being. Am heart… pic.twitter.com/kvTkFJmEXx
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 8, 2024
इसके साथ ही हिंदी फिल्म की बात करें, तो उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना 2', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों को निर्देशित किया है। सिवन की मौत की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि फिल्म प्रेमियों के बीच भी शौक की लहर है।