... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 26, 2018 4:22 PM IST
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने मुंबई के व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज कराई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता दीपक देवराज ने आईएएनएस को बताया, "पीड़ित द्वारा गुरुवार देर रात शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार शाम उसे अदालत में पेश किया जाएगा।"
शिकायत में व्यवसायी का नाम सरफराज मोहम्मद उर्फ अमन खन्ना (38) दर्ज किया गया है।
जीनत (69) ने जुहू पुलिस थाने में व्यवसायी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पहले भी पीछा करने और उत्पीड़न करने के आरोप लग चुके हैं।
इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है, जो अब इसकी जांच कर रही है।
स्रोत :IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Facebook.