Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस विधि से घर पर ही बनाएं पीला, हरा और गुलाबी रंग

होली रंगों का उत्‍सव है, इसकी तैयारी लोग कई दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं पर बाजार में मौजूद केमिकल वाले रंग कई बार इस उत्‍सव में खलल डाल देते हैं।

इस विधि से घर पर ही बनाएं पीला, हरा और गुलाबी रंग
होली रंगों का उत्‍सव है, इसकी तैयारी लोग कई दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं पर बाजार में मौजूद केमिकल वाले रंग कई बार इस उत्‍सव में खलल डाल देते हैं। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : March 16, 2019 6:37 PM IST

होली रंगों का उत्‍सव है, इसकी तैयारी लोग कई दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं पर बाजार में मौजूद केमिकल वाले रंग कई बार इस उत्‍सव में खलल डाल देते हैं। अगर आप भी चाहते हैं हर्बल रंगों से होली खेलना, तो इस तरह घर पर ही बनाएं अपने लिए रंग।

यह भी पढ़ें - क्‍या आप जानते हैं कि होली पर क्‍यों करवानी चाहिए ऑयल वैक्स ?

केमिकल वाले रंग न केवल स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं, बल्कि इनसे आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बना रहता है। रंगों के इस उत्‍सव में हर तरफ इतनी गहमागहमी होती है कि यह मालूम ही नहीं चल पाता कि कौन सा रंग सही है और कौन सा नुकसानदायक। लोग गले मिलने के साथ रंग भी एक-दूसरे से बदलते हैं। ऐसे में अगर आपको अपनी और प्रियजनों की सेहत का ख्‍याल है तो इस विधि से घर ही तैयार करें अपने लिए हर्बल कलर्स।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें – सेहत का है ख्‍याल, तो होली पर इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

गुलाबी

गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर का इस्‍तेमाल बेस्‍ट है। इसके लिए 2 चुकंदर पीस कर जूस निकाल लें और उसे पांच लीटर पानी में मिला दें। अगर आप ज्यादा डार्क रंग चाहते हैं, तो एक लीटर पानी में एक चुकंदर काट कर रात भर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा 10 से 15 प्याज को आधा लीटर पानी में उबालिए। पानी यूज करने से पहले प्याज हटा दें और उसमें गुलाब जल मिला दें, ताकि पानी में प्याज की गंध न आए। यह खुशबूदार रंग आप जिस पर भी डालेंगे वह बार-बार रंग खेलना चाहेगा।

यह भी पढ़ें – लगातार काम करके थक गईं हैं आंखें, तो इस तरह दें आराम

[caption id="attachment_656051" align="alignnone" width="655"]holi-colors औषधीय गुणों से भरी हल्‍दी त्‍वचा और सेहत दोनों के लिए अच्‍छी होती है। ©Shutterstock.[/caption]

पीला

पीला रंग बनाने का सबसे आसान तरीक है हल्‍दी का इस्‍तेमाल। औषधीय गुणों से भरी हल्‍दी त्‍वचा और सेहत दोनों के लिए अच्‍छी होती है। इस रंग को बनाने के लिए दो चम्मच हल्दी पाउडर में बेसन की दोगुनी मात्रा मिला लें। लीजिए तैयार है आपकी स्किन के लिए खुशबूदार हर्बल पीला रंग।

यह भी पढ़ें – रूखे और डैमेज बालों से हैं परेशान, तो सीरम लगाएं, होंगे ये फायदे

पानी वाला पीला रंग

यह बहुत पक्‍का रंग तैयार होने वाला है, जो कपड़ों पर से धुलने के बाद भी नहीं छूटेगा। दो लीटर पानी में दो चम्मच हल्दी मिलाकर इसे अच्छी तरह उबाल लें। इसके अलावा दो लीटर पानी में 50 गेंदें के फूल उबालकर रातभर छोड़ दें। इसके अलावा गुलदाउदी फूल की पत्तियों का पाउडर बना लें और एक बाल्टी पानी में मिला लें। इन रंगों की खुशबू और चटख रंग आपको साल भर याद रहने वाली है।

हरा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मेहंदी की खुशबू तो आपको पसंद होगी ही, बस इसे मलमल के कपड़े में छान लीजिए और जितना चाहें रंग खेलिए। इसमें आप अरारोट का आटा भी मिला सकती हैं और फूलों की पत्तियां भी। इस रंग से बाल खराब होने की बजाए उनकी कंडीशनिंग हो जाएगी।

About the Author

... Read More