Coronavirus Prevention: एक्ट्रेस यामी गौतम ने कोविड-19 को लेकर लोगों को दी ये सलाह, देखें वीडियो

एक्ट्रेस यामी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Yami Gautam coronavirus) साझा किया है और इस वीडियो में वह लोगों को कोरोनावायरस के खतरों के प्रति सचेत करती नजर आ रही हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 5, 2020 4:18 PM IST

Yami Gautam coronavirus : कोरोनावायरस (Coronavirs in india) के फैलते प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown in india) का ऐलान किया और इसके साथ ही जनता के लिए तमाम दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इस काम में सेलेब्रिटीज भी लगातार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और समाज में महामारी से संबंधित जागरूकता फैलाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इस कड़ी में अब अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) का भी नाम जुड़ गया है, जो हाल ही में इस महामारी से बचने के लिए उचित सावधानियों (Coronavirus Prevention) के बारे में बड़े ही साफ लफ्जों में बताती नजर आईं।

यामी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Yami Gautam coronavirus) साझा किया है और इस वीडियो में वह लोगों को सचेत करती नजर आ रही हैं।

Celebrities In Lockdown: लॉकडाउन में आलिया कर रही हैं कुकिंग, बहन ने बनाया चॉकलेट केक, तो आलिया ने ये खास रेसिपी

यामी वीडियो में कहती हैं, "सभी मेरे भाई-बहनों से विनयपूर्वक निवेदन है कि कृपया करके अपने घरों में रहें, स्वच्छ रहें, सामाजिक दूरी (Social Distancing) रखें और भय मुक्त माहौल बनाकर रखें। यदि आपके घर में कोई पार्सल, कोई वस्तु, कोई चीज आती हैं, फौरन अपने हाथ धोएं और उसे भी पहले धोएं।

View this post on Instagram

#indiafightscorona #stayhome #staysafe🙏🏻🇮🇳

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

यदि किसी कारणवश आपको घर से बाहर निकलना ही पड़ता है, तो अपना नाक और मुंह ढकें और हाथ में एल्कोहॉल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर लगाएं। बार-बार उससे अपने हाथ को साफ करें। यदि आपको खुद में या आसपास किसी और में कोरोनावायरसके लक्षण (coronavirus symptoms) दिखाई देते हैं या महसूस होते हैं, तो कृपया करके टेस्ट कराने को कहें और दूसरों को भी यही सलाह दें। आइए, हम सब मिलकर कोरोनावायरस की इस चुनौती का डटकर सामना करें। धन्यवाद।"

यामी के इस वीडियो को अब तक 464,305 बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है।

इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source