इस दवा को लेने पर Zombie जैसी हरकतें कर रहे लोग! स्किन पर बन रहे हैं घाव, जानिए ड्रग का नाम और साइड इफेक्ट्स

अमेरिका में इस्तेमाल हो रही इस दवा की वजह से लोगों की स्किन सड़नी शुरू हो गई है जैसे कि आपने फिल्मों में जॉम्बीज की स्किन को देखा होगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 23, 2023 3:53 PM IST

दवा का जरूरत से ज्यादा यूज करना कोई नई बात नहीं है और विकसित देशों में ये समस्या बरसों से सामने आती रही है। अमेरिका एक बार फिर से इस परेशानी को महसूस कर रहा है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से आ रही खबरों में ये सामने आया है कि एक बार फिर से अमेरिका ड्रग ओवरडोज के साइड-इफेक्ट्स झेलने को मजबूर है लेकिन इस बार परेशानी और भी बड़ी है। दरअसल अमेरिका में इस्तेमाल हो रही इस दवा की वजह से लोगों की स्किन सड़नी शुरू हो गई है जैसे कि आपने फिल्मों में जॉम्बीज की स्किन को देखा होगा। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में और इससे होने वाले साइड-इफेक्ट्स।

कौन सी दवा है ये

जाइलाजीन (Xylazine) नाम की इस दवा को ट्रैंक (Tranq) नाम से भी जाना जाता है। ये दवा इन दिनों अपने विनाशकारी प्रभावों के चलते अमेरिका के बड़े शहरों में तबाही मचा रही है। टाइम मैगजीन की एक खबर के मुताबिक, जाइलाजीन जानवरों को बेहोश की जाने वालीएक दवा है, जिसका इस्तेमाल हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के नशे को कम करने के लिए किया जाता है।

तेजी से बढ़ रहा इस्तेमाल

खबर के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में जाइलाजीन का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ये दवा इतनी घातक है कि इसके अधिक इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन हो जाता है। जाइलाजीन का राष्ट्रव्यापी इस्तेमाल जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ये दवा भविष्य के लिए खतरा साबित हो सकती है और जिस तरीके से इस दवा में कॉम्बिनेशन यूज किए जा रहे हैं, वो इंसानों के लिए घातक हो सकते हैं।

कुछ डॉलर में मिल रही दवा

Sky News की एक खबर के मुताबिक, ट्रैंक डॉप (Tranq Dope) नाम की इस दवा में फेनटैनाइल (Fentanyl) और जाइलाजीन का मिश्रण है। आपको बता दें कि फेनटैनाइल वो मादक पदार्थ है, जिसने अमेरिकी युवाओं को बर्बाद किया हुआ है। ये दवा कुछ डॉलर में बिक रही है।

अधिकारियों के लिए खतरा

ऐसा माना जा रहा है कि स्वास्थ्य अधिकारी इस दवा के बढ़ते इस्तेमाल से काफी डरे हुए हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों के शरीर पर बहुत बड़े-बड़े घावहो जाते हैं, जिस तरह जॉम्बी के शरीर पर होते हैं।

दवा के नुकसान

न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जाइलाजीन लेने पर आपका शरीर बिल्कुल शांत हो जाता है और आपको बहुत तेज नींद आने लगती है। साथ ही साथ आपको लंबी-लंबी सांस के साथ-साथ मुंह खुला रखना पड़ता है। बार-बार इस दवा का सेवन करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और आपके अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ सकती है। बता दें कि ट्रैंक का इस्तेमाल घातक परिस्थितियों में किया जाता है और लोगों में इसे नियंत्रित करने की क्षमता अभी भी अस्पतालों के पास नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source