
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 3, 2022 10:50 AM IST
दुनियाभर में कोरोना ने तबाही मचाई हुई है, कई देश कोरोना की चौथी लहर (Covid 19 Fourth Wave) से झुलस चुके हैं और इसके चलते भारत में भी डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस नई खबर ने लोगों के डर को और बढ़ा दिया है। दरअसल, देश के ओमिक्रोन के सब वेरिएंट एक्सई (XE) के पहले मामले को कन्फर्म कर लिया गया है। देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात पहले ही इस वेरिएंट के दो मामलों के आने की आशंका हुई थी, लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। भारत में कोविड में ओमिक्रोन सब-वेरिएंट XE की पुष्टि भारतीय SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) की ओर से की गई है।
हालांकि, हाल ही में कन्फर्म किए गए XE वेरिएंट्स पर हेल्थ ऑफिशियल्स का कहना है कि, अभी तक इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है कि XE का प्रभाव ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट से अलग होता है। उन्होंने बताया कि यह नया XE वेरिएंट वर्तमान के प्रमुख वेरिएंट BA.2 की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत तेजी से फैलता है। बताते चलें कि भारत में कोविड 19 की तीसरी लहर ओमिक्रोन के BA.2 वेरिएंट के कारण ही हुई थी।
हालांकि, यह तो कंफर्म हो चुका है कि भारत में XE वेरिएंट का मामला पाया गया है। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि जिस सैंपल में XE वेरिएंट पाया गया था, वह किस जगह से लिया गया था। इस पर अधिकारियों का कहना है कि पहले दो राज्यों से जिन सैंपलों पर XE वेरिएंट का संदेह जताया गया था, उनमें से महाराष्ट्र से मिले सैंपल यह वेरिएंट नहीं था।
गौरतलब है कि पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 2568 नए मामले मिले हैं और 20 मृत्यु दर्द की गई हैं। वहीं अगर रिकवरी की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 2911 लोग कोविड से स्वस्थ हुए हैं। भारत में इस समय कुल सक्रिय मामले 19137 हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में 2,568 नए कोविड मामले सामने आए, 2,911 रिकवरी और संक्रमित लोगों में 20 मौतें भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 19,137 हैं। #COVID19pic.twitter.com/CS9IdVkfx7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022