WWE, ECW और हार्डकोर रेसलिंग के दिग्गज साबू का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sabu Death: रेसलिंग की दुनिया के दिग्गज साबू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका 60 साल की उम्र में निधन हो गया है।

WWE, ECW और हार्डकोर रेसलिंग के दिग्गज साबू का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Written by Anju Rawat |Updated : May 12, 2025 10:35 AM IST

Sabu Death News: WWE, ECW और दिग्गज साबू का निधन हो गया है। साबू ने 60 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि उनका नाम टेरेंस माइकल ब्रंक था। उन्हें रिंग में साबू के नाम से जाना जाता था। साबू को हार्डकोर मैचों के लिए जाना जाता था। साबू ने 1990 के दशक में एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन के जरिए प्रसिद्धि पाई थी। हालांकि, उनकी मौत की वजह के बारे में अभी तक जानकारी स्पष्ट नहीं है।

रेसलिंग में मशहूर साबू ने अपने मुकाबलों में स्टील की कुर्सियों, कांटेदार तार, टेबल और सीढ़ियों का खूब इस्तेमाल किया है। इसी वजह से उन्हें खूब लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। उन्हें उनके चाचा, प्रसिद्ध द शेख से प्रशिक्षित किया था।

हाल ही में रिटायरमेंट और अंतिम मैच

निधन से कुछ हफ्ते पहले ही, साबू ने जॉय जेनेला के खिलाफ मैच के बाद आधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट की घोषणा की थी। रिटायरमेंट की घोषणा के बाद उनके निधन से, फैंस में शोक की लहर है। साल 2013 में उन्हें कुश्ती के दौरान गंभीर चोट आई थी। इसके बावजूद भी उन्होंने कुश्ती खेलना जारी रखा था।

TRENDING NOW

जीते हैं कई चैंपियनशिप

साबू ने अपने दशकों के लंबे करियर में कई चैंपियनशिप जीती हैं। इसमें ECW में तीन बार विश्व हैवीवेट चैंपियन बनना भी शामिल है। उन्होंने WWE और ECW में अपना खूब नाम कमाया है।