Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वैज्ञानिकों की चेतावनी, खत्म नहीं हुआ है कोरोना, आने वाले दिनों में तबाही मचा सकता है डेल्टा वेरिएंट

हाल ही में की गयी एक स्टडी की और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि भविष्य में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट और उसके सब वेरिएंट की वजह से कोरोना के मामलों में एक फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

वैज्ञानिकों की चेतावनी, खत्म नहीं हुआ है कोरोना, आने वाले दिनों में तबाही मचा सकता है डेल्टा वेरिएंट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 5, 2022 10:20 AM IST

Delta Variant Effects In Future: कोरोना वायरस की चौथी लहर (Fourth Wave Of India) के आने और ना आने की अटकलों के बीच अब एक नया खुलासा किया गया है। एक इजरायली स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है और भविष्य में कोरोना वायरस का डेल्टा संक्रमण कोविड केसेस में बढ़ोतरी का कारण बन सकता है।  यह दावे किए गए हैं इजरायल की बेन-गुरियन विश्वविद्यालय (Ben-Gurion University) के  शोधकर्ताओं की एक टीम द्नवारा जिन्होंने हाल ही में की गयी एक स्टडी की और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि भविष्य में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट (delta variant) और उसके सब वेरिएंट (sub variants of corona) की वजह से कोरोना के मामलों में एक फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। (Delta variant may cause new Covid-19 outbreak in future in Hindi.)

डेल्टा वेरिएंट की वजह से बढ़ सकते हैं कोविड के मामले

गौरतलब कि कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमण के चलते ही देश में कोरोना की दूसरी लहर (second wave of covis) आयी थी। यह एक बेहद घातक वेरिएंट (variant of concern) है जिसके मामले दुनियाभर में पाए गए थे। नयी स्टडी के परिणाम  साइंस जर्नल 'द टोटल एनवायरमेंट' में प्रकाशित किए गए हैं। इस स्टडी में इस बाक पर फोकस किया गया है कि कोरोना का  डेल्टा वेरिएंट (delta variant) कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

स्टडी के मुताबिक, डेल्टा उन सभी वेरिएंट्स से आगे निकल गया जो इससे पहले अस्तित्व में आए थे। वहीं, डेल्टा के बाद जब ओमिक्रोन वेरिएंट (omicron variant of coronavirus) आया तो उसने डेल्टा को ओवरपॉवर नहीं किया और डेल्टा के छिटपुट मामले अब भी सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि भविष्य में डेल्टा वेरिएंट फिर से सिर उठा सकता है और अपने घातक रूप के कारण यह नये मामलों में इजाफे की वजह बन सकता है। ( new Covid-19 outbreak)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

गर्मियों में दिख सकता है डेल्टा का असर

इजरायल की बेन-गुरियन विश्वविद्यालय ने गंदे पानी के नमूनों की जांच की और विभिन्न वेरिएंट्स के बीच के अंतर को समझने की कोशिश की। इस तरीके से यह भी पता लगाने के प्रयास किए गए कि कोरोना वायरस कहां-कहां सक्रिय है।  दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 तक के डेटा का विश्लेषण करते हुए स्टडी के निष्कर्ष निकाले गए हैं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एरियल कुश्मारो का कहना है कि, 'स्टडी के दौरान हमारे टेस्ट मॉडल से पता चला है कि इस बार की गर्मियों में कोरोना की अगली लहर आ सकती है जिसकी वजह डेल्टा या अन्य कोई कोरोना वेरिएंट बन सकता है।'