World Television Day 2018 : टेलीविजन के बारे में आप जानते हैं ये बातें ?

यह एक प्रमुख कारोबार बस नहीं वरन यह लोकमत को प्रभावित करने वाला और समाज पर प्रभाव डालने वाला टूल है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 21, 2018 5:36 PM IST

विश्व टेलिविजन दिवस (World Television Day) हर साल 21 नवंबर को मनाया जाता है लेकिन इसके मनाने के पीछे का क्या राज है क्या आप जानते हैं ? टीवी का नाम आते ही पुराने समय में उपयोग होने वाली ब्लेक एंड व्हाइट टीवी आंखों के सामने घूम जाती है। टीवी जब से बना तब से लेकर अब तक इसमें बहुत बदलाव आया है।

कब से मनाया जाता है यह दिवस

टेलिविजन दिवस मनाने का प्रचलन 1996 में संयुक्त राष्ट की पहली वर्ल्ड टेलिविजन फोरम पर बुलाई गयी बैठक के बाद आया। उस बैठक में यह चर्चा हुयी की यह एक प्रमुख कारोबार बस नहीं वरन यह लोकमत को प्रभावित करने वाला और समाज पर प्रभाव डालने वाला टूल है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 21 नवंबर को वर्ल्ड टेलिविजन डे घोषित कर दिया था। यह फैसला वैश्विक सहयोग को बढ़ाने में टेलीविजन के योगदान को देखते हुए लिया गया था। ये तो रही इतिहास की बात लेकिन क्या आप टीवी ज्यादा देर तक देखने के नुकसानों के बारे में जानते हैं ? अगर नहीं जानते हैं तो जरूर जानें............

ज्यादा देर तक टीवी देखने के नुकसान

  • लंबे समय तक लगातार झुक कर टीवी देखने से रीढ़ की हड्डी और गर्दन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा 2 घंटे तक टीवी न देखें।
  • ज्यादा टीवी देखने से मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान के साथ, चिड़चिड़ा स्वभाव, स्मरण शक्ति कमजोर और निर्णायक शक्ति कम हो सकती है। ये भी पढ़ेंः दिन भर टीवी देखने से आपके बच्चे को हो सकता है डायबिटीज।
  • अनिद्रा, तनाव, बैचेनी, नाइटमेयर आदि रोगों का कारण भी आपका ज्यादा टीवी देखना है।
  • इससे लोगों में बड़ों का सम्मान करना और छोटों के प्रति स्नेह की भावना भी कम होती है। इसके अलावा ज्यादा टीवी देखने से आप आलसी हो जाते हैं और कोई काम भी नहीं करते।
  • ज्यादा टीवी देखने से न सिर्फ आपका समय खराब होता है बल्कि इससे बच्चों का पढ़ाई या किसी और काम में मन नहीं लगता। इससे आपकी शारीरिक और मानसिक शक्ति कमजोर होने लगती है। ये भी पढ़ेंः दो घंटे से ज्यादा बच्चा देखता है टीवी, तो हो सकता है बुद्धु। 
  • ज्यादा टीवी देखने से आपकी दिनचर्या अनियमित हो जाती है। आपके पढ़ने, सोने, उठने और खाने का समय भी खराब हो जाता है। इससे आप में एकाग्रता घटती है और मन में बुरे विचार आते हैं।
  • टीवी देखने से शरीर के किसी भी हिस्से में पैरालायसिस और लकवा मार सकता है। इसलिए अगर आप भी ज्यादा टीवी देखते हैं तो सावधान हो जाएं।
  • रिसर्च के अनुसार, कलर्ड टीवी देखने से हर साल करीब 500 बच्चे ब्लड कैंसर के शिकार हो जाते हैं। इसलिए बच्चों को कम से कम टीवी देखने का आदत डालें और उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने के लिए कहें।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए तो ज्यादा टीवी देखना और भी खतरनाक है। इससे उनके ऊपर टीवी की हानिकारक किरणों का गलत प्रभाव पड़ता है, जिससे मां और शिशु दोनों को नुकसान हो सकता है।
  • ज्यादा देर तक टीवी देखने से आपकी मांसपेशियां बहुत लंबे समय तक निष्क्रिय रहती है। यह आपके मेटाबॉलिजम को ठीक से कार्य नहीं करने देता और आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

ये भी पढ़ेंः इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये खाद्य पदार्थ।

ये भी पढ़ेंः फिटनेस व वेटलॉस की तैयारी कर रही महिलाएं अपनाएं ये आसान स्टेप्स। 

ये भी पढ़ेंः तीन आयुर्वेदिक पेय पदार्थ जो सांस व फेफड़े की बीमारियों को रखेंगे दूर।

ये भी पढ़ेंः सीओपीडी व सांस के मरीजों के लिए 9 प्राकृतिक उपाय।

ये भी पढ़ेंः क्या होता है सीओपीडी ? जानें कारण और बचाव।

ये भी पढ़ेंः दिमाग की यह बीमारी इंसान को कर देती है नाकारा, जानें 6 लक्षण।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.