
Also Read
क्या होती है फिजिकल थेरेपी और कब पड़ती है इसकी जरूरत? जानें विस्तार से
आज है ”विश्व फिजियोथेरेपी दिवस” (World Physiotherapy Day 2019)। हर साल 8 सितंबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका थीम है 'क्रोनिक पेन' (Theme of World Physiotherapy Day)। वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ फिजिकल थेरेपी ने 8 सितम्बर को ''वर्ल्ड फिजिओथेरेपी डे'' (World Physiotherapy Day 2019) घोषित किया है। फीजिओथेरेपी मेडिकल साइंस की ऐसी प्रणाली है, जिसकी सहायता से जटिल रोगों का इलाज आसानी से किया जाता है। हालांकि, भारत में बहुत कम ही लोग इसके प्रति जागरूक हैं, जिस वजह से वो इसका लाभ कम ही उठा पाते हैं। फीजिओथेरेपी के जरिए ऑस्टिओअर्थराइटिस, स्पाइनल इंजरी जैसी जटिल बीमारियों का इलाज संभव है। इसका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होता है।
फिजियोथेरेपी एक मॉर्डन चिकित्सा पद्धति है, जिसमें घुटनों, पीठ, कमर दर्द आदि कई शारीरिस समस्याओं से निपटने के लिए बिना दवा और सर्जरी किए इलाज किया जाता (what is physiotherapy) है। यह प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा किया जाता है। इसमें कई तरह के एक्सरसाइज के जरिए शरीर की मांसपेशियों को सही अनुपात में सक्रिय करने की कोशिश की जाती है। आजकल लोगों को कई तरह की
शारीरिक समस्याएं और दर्द से दो-चार होना पड़ता है। इसकी वजह है घंटों लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करते रहना, गलत मुद्रा में बैठना, एक्सरसाइज या फिर खेलने-कूदने के दौरान मांसपेशियों
में खिंचाव या जख्म होना। इन सभी का इलाज एक फिजियोथेरेपिस्ट करता है।
World Physiotherapy Day के मौके पर अपोलो ने शारीरिक-मानसिक सेहत के महत्व पर दिया जोर
अक्सर लोग बीच में ही फिजियोथेरेपी करवाना बंद कर देते हैं। ऐसा करने से आपको पूरा लाभ नहीं होगा। इसमें कई सेशन होते हैं, जिसे पूरा करना जरूरी है। आप चाहते हैं कि इसका लाभ लंबे समय तक हो, तो सभी सेशन को पूरा करें। कितने दिनों तक फिजियोथेरेपी सेशन के लिए आना होगा, इसके बारे में पहले ही फिजियोथेरेपिस्ट से पूछ लें। मरीज की शारीरिक स्थिति को अच्छी तरह से जानने-समझने के बाद ही सेशल की शुरुआत करनी चाहिए। किसी अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट से ही अपना इलाज करवाएं। सस्ते के चक्कर में पड़ेंगे तो पूरा लाभ नहीं होगा और आपकी समस्या यूं ही बनी रहेगी।
ऐसा नहीं कि जो लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं, वो फिजियोथेरेपी का सेशन नहीं ले सकते हैं। इससे आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। यह शरीर को फायदा ही पहुंचाती है। यदि आप इसे नियंत्रित रूप से लेते रहते हैं, तो लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इससे आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। फिजियोथेरेपी किसी भी उम्र में ली जा सकती है। बच्चे, महिलाएं, लड़के, लड़कियां, बूढ़े सभी उम्र के लोग फिजियोथेरेपी ले सकते हैं।