
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2021 11:37 AM IST
World Ozone Day 2021: सूरज की रोशनी और धूप धरती पर जीवन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम करती है। सूर्य की किरणें जहां हमें ऊर्ज़ा देती हैं, वहीं धूप से मिलने वाला विटामिन डी (Vitamin D) हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाता है। सूरज की धूप हमें कई प्रकार के स्किन इंफेक्शन (Skin infections) और स्किन प्रॉब्लम्स से भी बचाती है। लेकिन सूर्य की ही कुछ किरणें हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती हैं। इन किरणों को अल्ट्रा-वॉयलेट रेज़् या यूवी रेज़् (UV Rays) कहा जाता है। यूवी किरणों से होने वाले और भी कई नुकसान मानव स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं जिनसे हमारी रक्षा करती है ओजोन परत। (UV rays damage and importance of Ozone Layer in Hindi)
क्या है ओजोन परत? (What is Ozone Layer ?)
ओजोन लेयर हमें सूरज से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों (Ultra-violet rays) से बचाती है। ओजोन की परत की खोज 1913 में हुई थी। दरअसल ओजोन (O3) आक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली एक गैस है जो वायुमण्डल में बहुत कम मात्रा ( लगभग 0.02%) में पायी जाती है। धरती से 30-40 किमी की ऊंचाई पर ओजोन गैस का 91% हिस्सा एकसाथ मिलकर ओजोन की परत का निर्माण करता है। यही ओजोन लेयर हमें यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान करती है। (World Ozone Day 2021 )
जानें कैसे यूवी किरणें हैं हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक
कैसे बचें यूवी रेडिएशन से?