... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 11, 2018 8:43 PM IST
मोटापा ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है। © Shutterstock
मोटापा हाल के सालों में सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। मोटापे की वजह से कई बीमारियों का शिकार होने की संभावना बढ़ जाती है। महिलाओं के लिए मोटापा ज्यादा खतरनाक हो सकता है। एक शोध की माने तो महिलाओं में मोटापा की वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
स्तन कैंसर पर हुई इस स्टडी में यह बात सामने आई कि विटामिन डी की कमी के साथ ही अगर मोटापा भी है तो यह ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है। शोध में यह बात समाने आई कि कम बीएमआई (BMI) के साथ शरीर में मौजूद विटामिन डी का अच्छा स्तर ब्रेस्ट कैंसर से बचाव का काम करता है।
मोटापा की वजह से कई और बीमारियां होती है, जैसे हार्ट की बीमारी के साथ डायबिटीज की बीमारी का मुख्य कारण मोटापा ही होता है। मोटापा की वजह से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना तब ज्यादा होती है जब वो विटामिन डी की कमी से भी जुझ रही हों।
विश्व मोटापा दिवस 2018 में इस बार यह तय करना है कि लोगों को इसके प्रति भ्रांतियां उससे निकलें। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जो लोग मोटे होते हैं वो आलसी होते हैं जबकि ऐसा नहीं है। मोटापा एक शारीरिक समस्या है, इससे निकलने के लिए प्रयास और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ेंः मोटापा और डायबिटीज होगा दूर, सेवन करें इस पौधे का रस।
ये भी पढ़ेंः वजन कम करने के लिए आजमाएं ये 7 मोटिवेशनल टिप्स।
भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक मोटी आबादी वाला देश है। भागदौड़ भरी जीवन शैली के साथ तेजी से बढ़ता शहरीकरण मोटापे के बढ़ते मामलों की मुख्य वजह है। हमारे देश में 10 प्रतिशत आबादी सामान्य मोटापे और 5 प्रतिशत आबादी अत्यधिक मोटापे की शिकार है।
मोटापे से परेशान महिलाओं को अपने हेल्थ के प्रति अधिक सचेत होने की जरूरत है। महिलाओं में अगर मोटापे के साथ विटामिन डी की भी कमी हो रही है तो उनको इसके लिए तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करके उचित परहेज और उपचार लेना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः बच्चों के मोटापे की वजह कहीं आप तो नहीं ?
क्या करें ? मोटापे से बचने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल आपनाएं। रोजाना कसरत करें और सुबह की धूप लें। अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को जगह दे जो विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हों। अनहेल्दी खान-पान से दूरी बनाकर रखें।