Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World No Tobacco Day 2021 in Hindi: 31 मई को 'वर्ल्ड नो टोबैको डे' से संबंधित कई कैंपेन, प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों को स्मोकिंग, तंबाकू आदि के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में जागरूक किया जा सके। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने तम्बाकू नियंत्रण के लिए देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए आईएमए तंबाकू नियंत्रण परियोजना के बैनर तले ट्रेनर्स को ट्रेनिंग देने के लिए आईएमए की सभी साखाओं में रीजनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
वर्कशॉप का उद्देश्य आईएमए लीडर्स और सदस्यों को जागरूक करना और उन्हें महामारी विज्ञान, प्रभाव, आवश्यकता और तंबाकू नियंत्रण के लिए सही प्लान के बारे में सूचित करना था। प्रतिभागियों को बताया गया कि कैसे तंबाकू उनके लिए खतरनाक है और कैसे वे अपनी इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं। डब्ल्यूएचओ एफसीटीसी, एमपीओडब्लूईआर, सीओटीपीए और इसके इम्पलीमेंटेशन पर भी चर्चा की गई।
भारत में हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन सिस्टम (ईएनडीएस) को पूरी तरह से बैन करने के लिए केंद्र सरकार की हालिया एडवाइजरी के बाद भी बड़े शहरों में ई-सिगरेट और हुक्का आसानी से उपलब्ध हैं। कई फ्लेवर्स में उपलब्ध और ट्रेंडी होने के कारण, यह युवाओं और गैर-धूम्रपान करने वालों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। ये सभी चीजें सीधा-सीधा लोगों को नुकसान पंहुचाती हैं और पारंपरिक सिगरेट के समान ही भयानक हैं।
आईएमए के सभी सदस्यों को तम्बाकू नियंत्रण, रोकथाम, कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए आईएमए ने डॉक्टरों के लिए एंटी टोबैको स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उनके न्यूजलेटर में प्रकाशित भी किया जाएगा।
भारत में तंबाकू हर साल लगभग 1.3 मिलियन लोगों की जान लेने के अलावा यह कई बीमारियों को जन्म देता है, जिसके कारण यह राष्ट्रीय इकोनॉमी पर एक बोझ बन चुका है। यह 13 प्राकर के कैंसर होने का इकलौता कारण है, जिसमें सिर और गर्दन के भी कैंसर शामिल हैं। ये सभी कैंसर भारत में दुनिया के किसी भी देश से अधिक देखने को मिलते हैं। हाइपरटेंशन के बाद सीवीडी का दूसरा सबसे बड़ा कारण तंबाकू है।
युवाओं को तम्बाकू शुरू करने से रोकने के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। स्ट्रिक्ट जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (Strict Juvenile Justice Act) के बावजूद, जिसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चे को तंबाकू बेचने के लिए जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है।
यह भी पढ़ें - पैसिव स्मोकिंग: कहीं औरों की गलती की सजा आपको न भुगतनी पड़े