... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2021 6:23 PM IST
World No Tobacco Day 2020: मुंह का कैंसर ही नहीं, तंबाकू से होती हैं ये 6 खतरनाक बीमारियां
विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) हर साल 31 मई को मनाया जाता है। तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक कराना है। विश्वभर में कई अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए लोगों में तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुकता फैलाई जाती है। इसके सेवन से शरीर को कई घातक बीमारियां हो सकती हैं। विश्वभर में तंबाकू के सेवन से लाखों लोगों की जान जाती है। आइए जानते हैं तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियां-
तंबाकू की बीमारियों का जब भी कोई नाम लेता है, तो सबसे पहले मुंह का कैंसर याद आता है, लेकिन आपको बता दें कि तंबाकू के सेवन से सिर्फ मुंह का कैंसर नहीं होता है। बल्कि इससे अन्य कई कैंसर होने की संभावना होती है। तंबाकू के सेवन से फेफड़ों का कैंसर, हड्डी का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ब्लड कैंसर हो सकता है।
तंबाकू के सेवन से व्यक्ति के अंदर सूंघने और चखने की क्षमता खत्म हो जाती है। तंबाकू हमारे दिमाग की उन ग्रंथियों को नष्ट करता जाता है, जो सूंघने और स्वाद से जुड़ी हुई होती हैं। इस कारण कई व्यक्तियों को तंबाकू के सेवन के बाद भूख नहीं लगती है। इसी वजह से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है।
हमारे शरीर में तंबाकू के सेवन से जहरीले पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है। ये जहरीले पदार्थ मूत्र, मल और पसीने के जरिए शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसी वजह से अधिक सिगरेट पीने वालों के शरीर और बालों से गंदी बदबू आने लगती है।
हमारे शरीर में 2 तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक होता है गुड कोेलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। दोनों की संतुलित मात्रा शरीर को स्वस्थ रखती है। जब कोई व्यक्ति सिगरेट का सेवन करता है, तो उसका धुंआ शरीर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को घटा देता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा देता है। इस कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
इसे लेकर कई रिसर्च भी किए जा चुके हैं कि क्या सिगरेट और तंबाकू के सेवन से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं? इनके निष्कर्ष से पता चला कि तंबाकू के सेवन से पुरुषों के शुक्राणु और महिलाओं के अंडाणु बनाने की क्षमता कमजोर होती है। कभी-कभी ये क्षमताएं बिल्कुल समाप्त हो जाती हैं। वहीं, प्रेगनेंसी के दौरान अगर माता-पिता सिगरेट पीते हैं या तंबाकू का सेवन करते हैं तो इससे बच्चे के दिमाग और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।