... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर जानें कैसे रखना है ख्याल। © Shutterstock
हाल के वर्षों में विश्व में सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारियों में मेंटल हेल्थ की बीमारियां रही हैं। विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हम सभी अपने हेल्थ को लेकर सतर्क रहते हैं लेकिन मेंटल हेल्थ पर बहुत कम ध्यान जाता है। ज्यादातर आप लोग सुनते होगें कि लोग डिप्रेशन में रहते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। दिमाग में किस तरह का प्रभाव पड़ रहा है इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मानसिक रूप से अगर आप स्वस्थ्य नहीं रहते हैं तो जीवन संकट में पड़ जाता है। शरीर के साथ माइंड के हेल्थ का भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। दिमाग जब सही से काम नहीं करता तो इंसान कयी और बीमारियों की चपेट में आने लगता है। स्ट्रेस, डिप्रेशन और मेंटर डिसार्डर जैसी कई बीमारियां हैं जिससे विश्व में सबसे अधिक लोगो परेशान हैं।
विश्व में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' भी मनाया जाता है जिसे 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' नाम से भी जाना जाता है। आइए, जानते हैं कि किन तरीकों से मेंटल हेल्थ को ठीक रख सकते हैं ?
सकारात्मक सोचः कैसी भी परिस्थिति आ जाए लेकिन आप अपने विचारों को पॉजीटिव ही रखें। यह करना आसान नहीं होगा लेकिन अभ्यास करते-करते आपको सकारात्मक सोचने की आदत जरूर पड़ जाएगी।
नकारात्मक विचारों से दूरीः जब आप निगेटिव सोचते हैं, जैसे कि तुलना करना, किसी से जलना, किसी का बुरा चाहना, बदला लेना आदि भावनाएं रखते हैं, तब आपके दिमाग में जरूरत से ज्यादा विचार उत्पन्न होते हैं जिससे कि आपके दिल की गति बढ़ती है। इसी वजह से आपको हाईपरटेंशन जैसी बीमारी घेर सकती है इसीलिए अपने अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
भावनाओं की कद्र करें: ऐसी बातें जो आपको तनाव दे रही हैं, उन्हें छुपाने की बजाए जरूरत लगने पर किसी करीबी से शेयर कर लें। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। ज्यादा समय चिंता में बिताना किसी के भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसका आपके शरीर पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।