Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fungal Infection List By WHO: फंगल इंफेक्शन्स कई तरह के होते हैं और इनमें से कुछ गम्भीर तो कुछ मामूली साबित होते हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि ज्यादातर फंगल इंफेक्शन्स की वजह बनने वाले फुंगी या फंगस लोगों को आंखों से दिखायी नहीं देते हैं। ये फंगस हवा में तैरते हैं या किसी सतह पर बैठे रहते हैं और जब कोई व्यक्ति इनके सम्पर्क में आता है तो ये उन्हें अपनी चपेट में ले लेते हैं। वहीं, कुछ मामलों में फंगल इंफेक्शन घातक या जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (The World Health Organization) ने दुनियाभर में फंगल इंफेक्शन के बढ़ते खतरे के बीच फंगस या फंगी की एक लिस्ट जारी की है जिसमें ऐसे फंगल इंफेक्शन्स के बारे में भी जानकारी दी गयी है जिन्हें तुरंत इलाज की जरूरत होती है। ये सभी माइक्रोस्कोपिक फुंगी हैं और इनमें से कुछ मनुष्यों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। (Fungal Infection List By WHO In Hindi)
डॉ. जस्टिन बीयर्डसर्ली (Dr. Justin Beardsley) जो WHO द्वारा की गयी एक स्टडी के प्रमुख ऑथर ( WHO Fungal Priority Pathogens List's study group) हैं उन्होंने कहा कि,फुंगी एक प्रकार की गम्भीर संक्रामक बीमारी है जिसके बारे में ज्यादातर लोग भूल चुके हैं। लोगों को इसकी गम्भीरता का अंदाजा नहीं है। स्टडी के निष्कर्षों के आधार पर शोधकर्ताओं ने 3 समूहों में 19 अलग-अलग पैथोजेन्स (pathogens) और फुंगी के बारे में जानकारी दी।