
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 15, 2023 10:45 AM IST
WHO On Measles Prevention : बच्चों को होने वाली मीज़ल्स-रूबेला की बीमारी को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने के आदेश विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने दिए हैं। WHO ने खासतौर पर दक्षिण-पूर्व एशिया के सभी देशों से खसरे पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल कारगर उपाय करने के निर्देश दिए है। बता दें कि, आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में केवल समय पर मीज़ल्स की वैक्सीन ना लगने या टीके की कमी के कारण 90 लाख बच्चे मीज़ल्स की चपेट में आ गए। टीकाकरण की कमी के चलते यह बीमारी तेजी से फैल रही है। (WHO On Measles Prevention In Hindi)
समचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया में WHO की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि, खसरे के बढ़ते प्रकोप को तत्काल रोकने की जरूरत है और इससे बचने के लिए सभी उपाय तेज गति से आगे बढ़ाने होगें।
बता दें कि, खसरा या मीज़ल्स एक प्रकार का इंफेक्शन है जो बच्चों को बचपन में होता है। 5 साल से छोटे बच्चों को इसका खतरा अधिक होता है और ज्यादातर मामले भी इसी उम्र के बच्चों को होते हैं। कभी एक कॉमन और गम्भीर बीमारी कहा जाने वाला खसरा आज वैक्सीन की मदद से रोका जा सकता है इसीलिए, हर साल दुनियाभर में मीज़ल्स वैक्सीनेशन के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। मीज़ल्स को रुबेला के नाम से भी जाना जाता है। यह गम्भीर होने पर जानलेवा भी साबित हो सकता है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार,