... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 7, 2020 1:39 PM IST
World Health Day 2020: स्वस्थ रहने के लिए इंप्रूव करें मेंटल हेल्थ, फॉलो करें ये टिप्स।
World Health Day 2020: आज के दिन पूरी दुनिया में 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है, लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। आज के दौर में बहुत ही तेजी से बीमारियां फैल रही हैं, जिसका असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ रहा है। स्वस्थ शरीर (Healthy Body) के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। ब्रेन का एक्टिव होना बहुत जरूरी है। किसी भी तरह के स्ट्रेस से सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए हमें अपने शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ मेंटल हेल्थ का भी अधिक ध्यान देना चाहिए। ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए नई-नई चीजों को सीखने की कोशिश करें। जानें, कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिससे आप अपने दिमाग को एक्टिव और स्वस्थ रख सकते हैं।
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे हमारा ब्रेन एक्टिव रहता है। हमें ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए, जो फ्री रैडिकल्स को न्यूट्रिलाइज कर सके। ऐसे संतुलित भोजन का सेवन करेंगे, तो ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और मोटापा जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। ये सभी बीमारियां आपके दिमाग की सेहत को भी बिगाड़ सकती हैं।
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज को काफी अच्छा माना जाता है। साइकोलॉजी की प्रोफेसर नीरा श्रीवास्तव के अनुसार, रोजाना एक्सरसाइज करने से दिमाग स्वस्थ रहता है और मेमोरी पावर भी बढ़ती है। इसके अलावा, एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क में खून का संचार सही होता है। एरोबिक एक्सरसाइज संपूर्ण फिटनेस को भी बढ़ाता है।
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए, उसका शांत और तनाव मुक्त रहना भी जरूरी है। क्रॉनिक स्ट्रेस से ब्रेन का महत्वपूर्ण हिस्सा हिप्पोकैंपस क्षतिग्रस्त हो सकता है। दिमाग को शांत रखना चाहते हैं, तो जोक्स पढ़ें। दोस्तों से बातें करें, कॉमेडी फिल्में देखें।
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग के लिए अच्छी नींद का होना बहुत ही जरूरी होता है। रात को जल्दी सोएं और समय पर उठें। हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। अगर नींद पूरी नहीं होती है, तो दिनभर आलस्य होता है, इसलिए हमेशा पूरी नींद लेने की कोशिश करें।अगर आप पूरी नींद लेते हैं, तो इससे आपका माइंड क्रिएटिव सॉल्यूशन ढूंढता है और आप किसी भी समस्या का हल चुटकियों में निकाल लेते हैं।
दिमाग को एक्टिव रखने के लिए चुटकुले सुनें, कॉमेडी फिल्में या प्रोग्राम देखें। इसके अलावा ऐसा कुछ करें, जिसको करने में आपको खूब मजा आता हो। इससे आपके दिमाग को ऊर्जा मिलेगी। लोगों के साथ संपर्क बढ़ाएं। लॉकडाउन में आप अपने दोस्तों से मिल तो नहीं पा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप उनसे वीडियो कॉल करें। अपने विचारों को लोगों के साथ शेयर करें। इससे आपका दिमाग दूसरों से ज्यादा एक्टिव रहेगा।