विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019 : ये हैं सेहत के वे पांच दुश्‍मन जिनसे आपको लड़ना है

असल में हमने न्‍यू लाइफस्‍टाइल के नाम पर कुछ ऐसी बीमारियां पाल ली हैं जो दिनों दिन हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : April 6, 2019 7:42 PM IST

आप अच्‍छा खाना खाते हैं, वर्कआउट करते हैं, फि‍र भी क्‍या है ऐसा कि आप बीमार पड़ जाते हैं। य‍ह सिर्फ आप ही की नहीं , दुनिया भर के और भी करोड़ों लोगों की समस्‍या है। असल में हमने न्‍यू लाइफस्‍टाइल के नाम पर कुछ ऐसी बीमारियां पाल ली हैं जो दिनों दिन हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं। इनसे निपटना है तो बहुत सजगता और हिम्‍मत की जरूरत है। आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे दुश्‍मन जिन्‍हें हम और पोषण दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस 2019 : हेल्‍दी लाइफ के लिए आयुर्वेद के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपका डेली रूटीन

गलत पोश्‍चर

आप बहुत देर से यह सोचकर खड़े हैं कि यह कैलोरी बर्न करने का तरीका है, मगर एक ही पैर पर टेढ़े होकर खड़े हैं या इसी तरह गलत पोश्‍चर में बैठे हैं, तो यह दोनों ही तरीके वर्कआउट के बाद भी आपकी सेहत को बेहतर नहीं रहने देंगे। बॉडी परफेक्ट होने के बावजूद बैठने का गलत तरीका आपकी कमर दर्द और मोटे पेट का कारण हो सकता है। गलत पॉश्चर मसल्स में खिंचाव लाता है और पीठ की लचकपन को भी कम करता है, जिस वजह से हल्का-सा भी झटका आपको ज़्यादा दर्द दे जाता है।

नाश्‍ता छोड़ देना

पूरे दिन का सबसे अहम भोजन होता है ब्रेकफास्ट। इसे न करने का नुकसान है हार्मोनल इम्बैलेंस, चीज़ों को याद रखने में दिक्कत और जल्दी मूड खराब होना। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट ना करने पर मेटाबॉलिज्म धीमा होता है जिस वजह से वजन बढ़ता है और शरीर में सुस्ती आती है।

यह भी पढ़ें – त्‍वचा के लिए खतरनाक हो सकती है तीखी धूप, इस तरह करें बचाव

पानी कम पीना

शरीर में पानी की कमी से थकान, स्किन का ड्राय होना, चिड़चिड़ापन, फोकस करने में दिक्कत और काम में क्रिएटिविटी में कमी आती है। इसी के साथ इम्यून सिस्टम में दिक्कत आती है। इसीलिए बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखें। जब भी प्यास लगे पानी पिएं।

यह भी पढ़ें – धूम्रपान से दोगुना बढ़ जाता है सोराइसिस का खतरा : विशेषज्ञ

पूरी नींद ना लेना

लगातार कम नींद लेने की वजह से पूरे दिन शरीर में थकान और चिड़चिड़ापन रहता है, जिस कारण डिप्रेशन के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसी के साथ पूरी नींद ना लेने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के चांसेस भी ज्यादा रहते हैं।

यह भी पढ़ें – विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस 2019 : इन दस कारणों से आपको आज ही छोड़ देनी चाहिए शराब

ज्यादा पेनकिलर लेना

अर्थराइटिस या मसल्स पेन में इबुप्रोफेन या एस्पिरिन जैसी दर्द कम करने वाली दवाइयों के ज्यादा सेवन से अल्सर, पेट में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। यह दवाइयां कुछ वक्त के लिए आपको आराम दें, लेकिन इसका ज्यादा सेवन भविष्य में खतरनाक बीमारियों की दावत है। इसीलिए बिना डॉक्टर के सलाह के कोई पेनकिलर ना लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source