
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 8, 2020 7:24 PM IST
World Food Safety Day 2022
World Food Safety Day 2020: सुरक्षित भोजन शरीर का पोषण करता है और शरीर को हेल्दी बनाता है। लेकिन, अनहेल्दी फूड कई बीमारियों की वजह बन सकता है। 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिन (World Food Safety Day 2020) मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया की आबादी के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने कुछ खास गाइडलाइन्स (Food Safety Tips) दी हैं। इसमे, लोगों को सुरक्षित भोजन से जुड़ी कुछ खास सावधानियों और आदतों को अपनाने की अपील की गयी है। जिसकी मदद से लोगों को खाद्य जनित बीमारियों (Food Born Infections) जैसे, फूड पॉयज़निंग आदि से बचने में सहायता होगी। (World Food Safety Day 2020 in hindi)
किचन में जाने से पहले अपनी साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। खाना पकाने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं। खाना पकाने से पहले हमेशा यह आदत दोहराएं। (World Food Safety Day 2020)
कच्चे फलों-सब्ज़ियों में जहां, कीटाणु और बैक्टेरिया होते हैं। इसीलिए, फ्रिज़ में खाने-पीने की चीज़ें रखते समय उन्हें अलग-अलग रैक्स पर रखें। इससे, खाने में मौजूद बैक्टेरिया एक-दूसरे तक नहीं फैलेंगे (contamination) और फूड इंफेक्शन और क्रॉस-कंटैमिनेशन (Cross-Contamination) को रोका जा सकेगा।
अपना भोजन अच्छी तरह पकाकर ही परोसें। अधपके या कच्चे खाने में कीटाणु और बैक्टेरिया रह सकते हैं। इसी तरह, पकाने से खाने-पीने की कुछ चीज़ों की पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। इसीलिए, अगर खाना अच्छी तरह पका नहीं होगा तो, उसका पोषण आपके परिवार और बच्चों को नहीं मिल सकेगा।
विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को अलग-अलग तरीकों से स्टोर करना चाहिए। धूप, अंधेरा, ठंडी जगह और सूखी जगहों पर उनके अनुकूल खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखा जा सकता है। अपने किचन के कैबिनेट, फ्रिज़ और फ्रीज़र में खाने की कौन-सी चीज़ें रखनी चाहिए, इसको अच्छी तरह समझें और उसी हिसाब से अपने भोजन को स्टोर करें।
कूकिंग के लिए साफ और शुद्द पीने का पीना इस्तेमाल करें। दूषित पानी में पका भोजन आपको बीमार बना सकता है। इसी तरह शुद्ध और सुरक्षित अनाज, सब्ज़ियों और मसालों का इस्तेमाल करें। एक्सपायर हो चुकी पैकेटबंद चीज़ों और बहुत पुराने खाद्य पदार्थों के प्रयोग से बचें।
कांगड़ा चाय बचा सकती है कोविड-19 इंफेक्शन से, जानें क्यों कर रहे हैं एक्सपर्ट्स ऐसा दावा
लॉकडाउन में हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर राशन खरीदने और स्टोर करने के लिए ध्यान में रखें ये टिप्स
Men’s Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव