... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Food Day: खाना बर्बाद मत करें, भोजन की बर्बादी से बचने के उपाय जानें.
खाना बर्बाद मत करें जैसे स्लोगन हम अक्सर दीवारों पर लिखे देखते हैं. लेकिन भारत के हर घर में रोजाना कुछ न कुछ भोजन बर्बाद होता ही है. बना हुआ खाना कूड़े में फेंकना पड़ता है. क्या आपको पता है बना हुआ खाना कूड़े में जाने के बाद बिमारियों को जन्म देता है. खाना बर्बाद होने के आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया खाना बर्बाद करने में कितना आगे है. वर्ल्ड फूड डे हर साल इसीलिए मनाया जाता है कि हम खाने की कीमत को समझें. खुद हेल्दी खाने के साथ दूसरे लोगों के लिए हेल्दी फूड की कामना करनी चाहिए.
वर्ल्ड फूड डे हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है. विश्व भोजन दिवस मनाने का उद्देश्य इतना भर है कि हर कोई हेल्दी खाना खाए. विश्वभर के लोगों को पेट भर खाना मिले. अगर आप भी इसके लिए तैयार होना चाहते हैं, तो आपको खाना बर्बाद करने से बचना होगा. हम यहां पर कुछ ऐसे ही हेल्थ टिप्स बता रहे हैं जो खाना बर्बाद होने से बचाते हैं.
सबसे पहले तो आपको यह ध्यान में रखना होगा कि सबसे ज्यादा बर्बाद होने वाली चीजें कौन सी हैं. हमेशा जो पहले खराब होने वाली चीजें हैं उनका इस्तेमाल करें. जल्दी खराब होने वाली चीजों को सीमित मात्रा में बाजार से घर लाएं. जल्दी खराब होने वाली चीजों का निपटान सहीं से करें. जिससे वो किसी को कोई बीमारी न दें.
भारत जैसे देश में अधिक खाना बनाने और अधिक खाना परोसने का चलन सबसे ज्यादा है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो खाने की बर्बादी कैसे रोकेंगे ? घर में जब भी खाना बनाएं जितने की जरूरत है उससे थोड़ा कम बनाएं ज्यादा नहीं.
किसी को खाने देते समय थोड़ी मात्रा में खाना दें. जितना लोग खा सकते हैं उसके हिसाब से ही खाना दें. थाली में खाना छोड़ने की आदत खुद छोड़ें और बच्चों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें.
घर में अगर खाना बच जाता है तो उसे सही से रखने की व्यवस्था रखें. खाने को फिर से कैसे उपयोग में लाना है उसके उपाय खोजें. खाने को फिर से ताजा करने के भी तमाम हेल्दी रेसिपी टिप्स हैं, उनका उपयोग करें.
बच्चों के लिए हेल्दी व टेस्टी खाना बनाने के लिए नये तरीके निकालें. बचे हुए खाने को फ्रीज में रखने के साथ उसे उपयोग करने के बाद ही नया खाना बनाने का सोचें.
फल और सब्जियों का सही से रख-रखाव न करने से खाना बर्बाद हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको इसके बारे में अपने आपको प्रशिक्षत करना चाहिए.
घर में सब्जी और फल रखने की ठीक व्यवस्था रखें. बचे हुए खाने को रखने के लिए सही बर्तन और फ्रीज का इस्तेमाल करें. नमी से खराब होने वाले अनाज को नियमित तौर पर चेक करते रहें. उनको सही समय पर धूप में सुखाएं.
‘वर्ल्ड फूड डे’ पर जानें डेली डाइट में हेल्दी फूड बैलेंस कैसे बनाएं.