Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
एक सेब रोज खाएं-डॉक्टर से दूरी बनाएं, जी यह कहावत तो आप अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को सेब खाना भारी पड़ सकता है ? जी सेब भी नुकासानदेह हो सकता है। सेब हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाये जाते हैं लेकिन यही विटामिन और मिनरल्स कुछ लोगों को नुकासान पहुंचा सकते हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर विटामिन सी, विटामिन बी और शूगर जैसे पदार्थ पाये जाते हैं। लेकिन तीन तरह के लोगों के लिए यही पदार्थ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन 3 तरह के लोग हैं जिनको सेब नहीं खाना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज की बीमारी ऐसी बीमारी है जिसमें खान-पान का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर का काम करता है। अगर डायबिटीज के मरीज खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो उनके शरीर में बहुत तेजी से शूगर का लेवल बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ेंः वर्ल्ड फूड डे : आपने डस्टबिन में तो नहीं फेंक दिया किसी के हिस्से का निवाला।
मोटापा
मोटापा की परेशानी स्वयं में अकेली नहीं होती है। मोटापा के साथ कई अन्य बीमारियां भी आने लगती हैं। जो लोग वजन कम करने के लिए काम कर रहे हैं उनको सेब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सेब में मौजूद कैलोरी वेटलॉस को रोक देती है। सेब में शूगर की मात्रा भी ज्यादा होती है जो शूगर लेवल को भी बढ़ाने का काम करती है।
हार्ट के मरीज
हार्ट की परेशानी जिनको होती है उनको ऐसे फूड खाने से बचना चाहिए जो फ्रक्टोज से भरपूर हों। फ्रक्टोज एक तरह से फलों में पायी जाने वाली शर्करा होती है। फ्रक्टोज की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ेंः डायबिटिक पेशेंट हैं और व्रत रखना चाहते हैं, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान।