सितंबर से दुनिया की पहली Tooth-Regrowing Drug का होगा ह्यूमन ट्रायल, जानिए क्या मिलेगा फायदा

World first tooth-regrowing drug : दुनिया में पहली बार दांतों को उगाने वाली दवा का मानव पर परीक्षण होने वाला है। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 31, 2024 1:08 PM IST

World first tooth-regrowing drug : दुनिया की पहली दांत उगाने वाली दवा का ह्यूमन ट्राइल कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगा। फिलहाल जानवरों पर इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है। सफलता पूर्वक दवा का परीक्षण होने के बाद 2030 तक व्यावसायिक रूप से इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जा सकता है।

क्योटो यूनिवर्सिटी अस्पताल में यह परीक्षण सितंबर से अगस्त 2025 के बीच तक होगा, जिसमें 30-64 वर्ष की आयु के 30 पुरुषों को शामिल किया गया है। यह परीक्षण उन लोगों पर किया जा रहा है, जिसके कम से कम एक दाढ़ गायब है। नसों में उपचार का परीक्षण ह्यूमन ट्राइल की प्रभावकारिता के लिए किया जाएगा, क्योंकि इस दवा द्वारा फेरेट और माउस मॉडल में बिना किसी महत्वपूर्ण दुष्प्रभाव के नए दांत सफलतापूर्वक उगाए हैं।

ह्यूमन ट्राइल के बाद 2 से 7 वर्ष के बच्चों पर होगा परीक्षण

11 महीने के इस पहले चरण के बाद शोधकर्ता 2-7 वर्ष की आयु के उन रोगियों पर दवा का परीक्षण करेंगे, जिनके दांत जन्मजात नहीं हैं या फिर किसी कारण से दांतों की कमी है। शोधकर्ता अब इस परीक्षण को आंशिक रूप से जिनके दांत नहीं है या फिर पर्यावरणीय कारकों के कारण एक से पांच स्थाई रूप से नहीं है उन लोगों तक विस्तारित करने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि ऐसे कई लोग हैं, जिनके अलग-अलग कारणों से दांत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए यह दवा काफी प्रभावकारी हो सकती है। यह उन लोगों के चेहरे पर हंसी लौटा सकती है, जो बिना दांतों की वजह से खाने-पीने से लेकर बोलने तक की परेशानी से जूझ रहे हैं।

इस तरह काम करेगी दवा

यह दवा  गर्भाशय संवेदीकरण-संबंधित जीन-1 (USAG-1) प्रोटीन को निष्क्रिय कर देती है, जो दांतों के विकास को दबा देता है। पिछले रिसर्च में बताया गया था कि अन्य प्रोटीनों के साथ USAG-1 की इंटरैक्शन को अवरुद्ध करने से बोन मॉर्फोजेनेटिक प्रोटीन (BMP) सिग्नलिंग को बढ़ावा मिलता है, जो नई हड्डी के निर्माण को ट्रिगर करता है। बता दें कि इस दवा का परीक्षण चूहों और फेरेट्स पर किया जा चुका है, जिसमें सफलतापूर्वक रिजल्ट प्राप्त हुए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.