World First Aid Day 2019 : आपके फर्स्ट एड बॉक्स में ये चीजें हैं या नहीं ?

सभी के घर में एक फर्स्ट एड किट होना जरूरी है, क्या पता इसकी जरूरत कब आपको पड़ जाए। यह एक ऐसा बॉक्स है, जो मुश्किल भरे समय में जीवन रक्षक (Life saver) की तरह काम करता है। कई लोगों के घरों में यह किट होता ही नहीं और होता भी है, तो प्रॉपर और जरूरी चीजें नहीं होतीं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके इस सेफ्टी बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 14, 2019 12:54 PM IST

कोई हादसा या दुर्घटना कभी भी किसी को बता कर नहीं होती है। आप सड़क पर कहीं जा रहे हैं और अचानक आप किसी दुर्घटना के शिकार हो गए। कार या बाइक चलाते समय एक्सिडेंट हो जाए या फिर बच्चे पार्क में खेल रहे हैं और चोट लगा बैठें। किसी को सीढ़ियां चढ़ने के दौरान ही हार्ट अटैक आ जाए। ऐसे में आप क्या करेंगे? जाहिर है किसी से मदद मांगेंगे या फिर सामने वाले की मदद करेंगे। ऐसे स्थिति में सबसे पहले लोग फर्स्ट एड किट (world first aid day) निकालते हैं।

हार्ट अटैक आने की स्थिति में आपको फिजिकली एक्टिव होकर मदद देने की जरूरत पड़ती है, लेकिन जब कोई चोट लग जाए या सड़क हादसा हो जाए, तो आपकी मदद करता है फर्स्ट एड बॉक्स। इसके जरिए आप कुछ देर के लिए बहते खून को रोक सकते हैं और मरीज को हॉस्पिटल पहुंचा सकते हैं, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष 14 सितंबर को ''वर्ल्ड फर्स्ट एड डे'' (world first aid day) मनाया जाता है। इस दिवस का इस बार का थीम है ''फर्स्ट एड एंड रोड सेफ्टी'' (First aid and road safety)।

सड़क दुर्घटना में लाखों गंवाते हैं जान

हर वर्ष सड़क दुर्घटना के कारण लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार (first aid) नहीं मिल पाने के कारण वे अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। कई बार राह चलते लोग भी आपकी मदद करना चाहते हैं, लेकिन फर्स्ट एड किट न होने के कारण, वह आपकी जान नहीं बचा पाते हैं। जरूरी उनके लिए भी है, जो अपनी गाड़ी से हर दिन ट्रैवल करते हैं। उन्हें भी अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखना चाहिए, ताकि दूसरे लोग उसका यूज कर सकें आपकी तत्काल जान बचाने में। ऐसे में सभी के लिए जरूरी है ''वर्ल्ड फर्स्ट एड डे'' (world first aid day) के महत्व को समझते हुए इस दिन के प्रति जागरूक होने की। साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि आपके फर्स्ट एड किट में वो कौन सी चीजें (Things to keep in first aid kit) होनी चाहिए, जो समय पर काम आ सकें।

जानें किन चीजों का होना जरूरी है फर्स्ट एड बॉक्स में

सभी के घर में एक फर्स्ट एड किट होना जरूरी है, क्या पता इसकी जरूरत कब आपको पड़ जाए। यह एक ऐसा बॉक्स है, जो मुश्किल भरे समय में जीवन रक्षक (Life saver) की तरह काम करता है। कई लोगों के घरों में यह किट होता ही नहीं और होता भी है, तो प्रॉपर और जरूरी चीजें नहीं होतीं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके इस सेफ्टी बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए...

गौज पैड

चोट लगने पर खून को बहने से रोकने के लिए सबसे जरूरी होता है गौज पैड। मार्केट में यह कई साइज का मिलता है। कॉटन के बने इस गौज पैड की मदद से खून बहने को रोका जा सकता है। साथ ही मेडिकल टेप भी रखें ताकि घाव या कटे को अच्छी तरह से ढंक सकें।

बैंड-एड

फर्स्ट एड किट में दूसरा सबसे जरूरी समान है बैंड-एड। अक्सर बच्चे खेलने के दौरान चोट लगा लेते हैं। बैंड-एड की मदद से छोटी चोट के घाव को भरने में मदद मिलती है।

कैंची

कैंची तो हर घर में होता है, लेकिन एक कैंची अपने फर्स्ट एड बॉक्स में भी रखें। किसी भी पट्टी या बैंड-एड को काटने के लिए आपको साफ-सुथरी कैंची की आवश्यकता पड़ती है।

एंटीसेप्टिक क्रीम

चोट को खुला छोड़ना ठीक नहीं होता। ऐसे में आप कोई एंटीसेप्टिक क्रीम अप्लाई कर सकते हैं, ताकि किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन ना हो सके। कुछ लिक्विड दवाएं भी मेडिकल शॉप में उपलब्ध होती हैं जैसे डेटॉल, बीटाडीन ऑइंटमेंट, इन्हें भी रखें। इनका इस्तेमाल घाव को साफ करने के लिए किया जाता है।

World First Aid Day 2019 : क्या है ”वर्ल्ड फर्स्ट एड डे”, कब हुई शुरुआत और थीम, जानें यहां

मसल्स स्प्रे

अक्सर खेलते-कूदते या फिर एक्सरसाइज करते समय मसल्स में खिंचाव आ जाता है। इस किट में मसल्स स्प्रे होगा तो आप झट से इसका इस्तेमाल कर दर्द को बढ़ने से रोक सकते हैं।

थर्मामीटर

मौसम बदलने या कई बार अचानक ही बुखार जैसा महसूस होने लगता है। घर के फर्स्ट एड बॉक्स में थर्मामीटर होगा, तो आप तुरंत ही अपने शरीर का तापमान चेक कर सकते हैं। खासकर, थर्मामीटर तब जरूरी हो जाता है, जब घर में कोई छोटा बच्चा हो।

कोल्ड पैक

कई बार चोट लगने से सूजन या दर्द अधिक होता है या फिर मसल्स में खिंचाव के कारण भी दर्द बढ़ जाता है, इसे कम करने के लिए आप कोल्ड पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दवाएं

घर पर दर्दनिवारक दवाएं, बुखार की दवा भी रखनी चाहिए ताकि आपको रात में कभी भी कुछ हो, तो इसका सेवन किया जा सके और तत्काल राहत पा सकें। बीच-बीच में दवाओं का एक्सपायरी डेट भी देखते रहें।

एमरजेंसी नंबर

कई बार घर के पास हॉस्पिटल या कोई क्लिनिक नहीं होता, ऐसे में बॉक्स में किसी भी हॉस्पिटल, फैमिली डॉक्टर या किसी भी जानकार का नंबर जरूर एक बुकलेट में लिखकर रख दें। कभी भी जरूरत पड़ने पर आप कॉल करके एम्बुलेंस या फैमिली, परिचित डॉक्टर को बुला सकते हैं।

आलिया भट्ट ने उठाया 70 किलो वजन, वायरल हुआ डेडलिफ्ट वर्कआउट वीडियो, जानें डेडलिफ्ट्स के फायदे-नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source