World First Aid Day 2019 : क्या है ''वर्ल्ड फर्स्ट एड डे'', कब हुई शुरुआत और थीम, जानें यहां

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) ने 2000 में ''विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस'' (world first aid day) की शुरुआत की। यह एक वार्षिक अभियान है, जिसमें लोगों को इस बात के बारे में जागरूक किया जाता है कि प्राथमिक चिकित्सा रोजमर्रा की जिंदगी और संकट की स्थितियों में कैसे बचा सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 14, 2019 11:49 AM IST

आज (14 सितंबर) है ''वर्ल्ड फर्स्ट एड डे'' (world first aid day 2019)। हर साल 14 सितंबर को यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को फर्स्ट एड की अहमियत के प्रति जागरूक किया जा सके। फर्स्ड एड मिलना किसी की जिंदगी को बचाने के लिए कितना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, इसके बारे में जानना हर किसी के लिए जरूरी है। अक्सर सड़क दुर्घटना होने के कारण लोगों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता, जिससे लोगों की मौत हो जाती है। घर पर भी कोई दुर्घटना घट जाती है चाहे बड़े हों या बच्चे, इसके लिए भी फर्स्ट एड के जरिए तत्काल मदद दी जा सकती है। हालांकि, हर किसी को इसकी भी जानकारी नहीं होती कि आखिर फर्स्ट एड होता क्या है, फर्स्ट एड बॉक्स में किन चीजों को रखना चाहिए (world first aid day 2019) , जिसकी मदद से आप दूसरों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचा सकें। इन्हीं सब बातों के प्रति लोगों को जागरूरक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है और कई तरह के कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाते हैं।

कब हुई इस दिन की शुरुआत

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) ने 2000 में ''विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस'' (world first aid day) की शुरुआत की। वर्ष 2000 के बाद से हर वर्ष इसे मनाया जाता है और लोगों को जागरूक किया जाता है। यह एक वार्षिक अभियान है, जिसमें लोगों को इस बात के बारे में जागरूक किया जाता है कि प्राथमिक चिकित्सा रोजमर्रा की जिंदगी और संकट की स्थितियों में कैसे बचा सकती है। प्राथमिक चिकित्सा सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए, जिसमें सबसे कमजोर वर्ग के लोग भी शामिल हैं।

वायु प्रदूषण के खतरों से बचाएगा यह एंटी पॉल्यूशन डस्ट मास्क

क्या है इस बार का थीम

हर साल इस दिवस का एक अलग थीम होता है। इस वर्ष रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसकी थीम रखी गई है। सड़क दुर्घटना के दौरान किसी तरह लोगों को एक-दूसरे को फर्स्ट एड के जरिए मदद करनी चाहिए, उसी के मद्देनजर इस बार की थीम है ''फर्स्ट एड एंड रोड सेफ्टी'' (First aid and road safety)। हर किसी को यह जानना चाहिए कि किस तरह से आप किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपना पहल कदम उठा सकते हैं। सड़क दुर्घटना हो, हार्ट अटैक हो, अस्थमा का अटैक हो या फिर कोई कटने-छिलने की समस्या, आप फर्स्ट एड के बारे में जरूर जानें, ताकि आप समय रहते दूसरों की मदद कर सकें।