... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
फोटो को शेयर करते हुए ताहिरा ने लिखा है, आज मेरा दिन है। हमें इस दिन को अपनी हिम्मत से सेलिब्रेट करना है। © Twitter/tahirakashyap
आज विश्व कैंसर दिवस है। लोग अलग-अलग तरह से इस बीमारी के खिलाफ लोगों को जागरुक कर रहे हैं। कितनी ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऐसी हैं जो कैंसर की शिकार हो चुकी हैं। जबकि कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी हिम्मत और हौंसले से इस बीमारी को मात दी। विश्व कैंसर दिवस पर उन लोगों की जीजिविषा को भी सलाम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शामिल होती है आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना।
यह भी पढ़ें - जानें क्या है स्टेज जीरो ब्रेस्ट कैंसर, आयुष्मान खुराना की पत्नी करवा रहीं हैं इसका इलाज
शेयर की सर्जरी के निशान वाली तस्वीर
कैसर को मात देने के इरादे और लोगों को इसके खिलाफ जागरुक करने के लिए ताहिरा कश्यप ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपनी सर्जरी के निशान वाली तस्वीर साझा की है। गौरतलब है कि ताहिरा पिछले कुछ माह से जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हैं। उनके दाहिने स्तन में यह कैंसर हो गया है। जिसके इलाज के दौरान हुई सर्जरी के निशान इस टॉपलेस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें – क्या गलत साइज की ब्रा भी हो सकती है ब्रेस्ट कैंसर का कारण ?
क्या कहती है तस्वीर
इस फोटो को शेयर करते हुए ताहिरा ने लिखा है, आज मेरा दिन है। हमें इस दिन को अपनी हिम्मत से सेलिब्रेट करना है। सर्जरी का यह निशान मेरे सम्मान का बिल्ला है। यह कठिन था, लेकिन इस तस्वीर को शेयर मरना मेरा फैसला है। मैं इस बीमारी को नहीं, बल्कि इससे लड़ने वाली हिम्मत को सलाम करती हूं।
Today is my day!Wish you all a happy #worldcancerday with the hope to celebrate it in an embracing way❤️These scars are my badges of honour. It was tough but this picture was my decision as I want to celebrate not the disease but the spirit with which I endured.📸 @atulkasbekarpic.twitter.com/r6I5M5D3ru
— Tahira Kashyap Khurrana (@tahira_k) February 4, 2019
लोग भी कर रहे हैं सलाम
ताहिरा के इस प्रयास को सभी सलाम कर रहे हैं। खुद उनके पति और सामाजिक जागरुकता से संबंधित फिल्मों में अभिनय करने वाले आयुष्मान खुराना ने रीट्वीट करते हुए लिखा है, पाल ले तू ऐसी फतह, समंदर तेरी प्यास से डरे। ताहिरा और आयुष्मान के फैन्स भी इस तस्वीर पर उन्हें सराह रहे हैं।
Paa le tu aisi Fateh.
Samandar teri pyaas se darey. ——————————————— These lines are for you @tahira_k. Your scars are beautiful. You are a trailblazer. Keep inspiring the millions to fight their personal battles. Be the lifer you are! #WorldCancerDay Lensed by @atulkasbekarpic.twitter.com/pPlWA6me2z — Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) February 4, 2019