World Cancer Day 2021: डॉक्टर्स ने कहा, चिकित्सकों की देखरेख में कैंसर के मरीज भी ले सकते हैं कोरोनावायरस की वैक्सीन

विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, कोरोनावायरस के टीके कैंसर के रोगियों के लिए सुरक्षित हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 2, 2021 9:30 PM IST

Corona Vaccines and Cancer in Hindi: प्रत्येक वर्ष पूरी दुनिया में ''विश्व कैंसर दिवस'' (World Cancer Day 2021) 4 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। हर बार कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक खास थीम को सेलेक्ट किया जाता है। इस बार वर्ल्ड कैंसर डे का थीम है ''आई ऐम एंड आई विल'' (I am and I will), जिसका मतलब है कि हम सभी इस जानलेवा बीमारी के प्रति एक साथ खड़े होकर कैंसर की रोकथाम कर सकते हैं। हालांकि, जब से दुनिया भर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप फैला है, कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे मरीजों की मुश्किलें पहले से और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कैंसर, डायबिटीज, लंग या हार्ट डिजीज से ग्रस्त लोगों के लिए कोरोनावायरस अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। हालांकि, कैंसर एक्सपर्ट ने एक अच्छी खबर यह दी है कि कैंसर के मरीज भी कोविड-19 वैक्सीन (Corona Vaccines and Cancer) लगवा सकते हैं।

डॉक्टर्स की देखरेख में ले सकते हैं वैक्सीन 

कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के मरीज (Cancer patient) कोरोनावायरस की वैक्सीन (Coronavirus vaccine) चिकित्सकों की देखरेख में ले सकते हैं। दरअसल, वैक्सीन परीक्षणों के दौरान कुछ कैंसर से पीड़ित मरीजों को भी शामिल किया गया था और कई अध्ययनों में भी अब तक यह बात सामने आ चुकी है कि कोविड-19 वैक्सीन कैंसर के रोगियों के लिए भी सुरक्षित (Corona Vaccines and Cancer patient) साबित हो सकते हैं।

तो क्या कैंसर के मरीज भी लगवा सकते हैं वैक्सीन?

ऐसे समय में, जब भारत सहित कई देशों में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया जा चुका है, तो कैंसर के रोगी भी यह सुनने के इंतजार में हैं कि क्या उन्हें भी कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लगाई जाएगी या नहीं? डॉक्टरों ने कहा है कि यह समन्वित वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम के साथ सुरक्षित और प्रभावी टीके के साथ ही किया जा सकता है। दुनियाभर में विकसित किए जा रहे 200 से अधिक टीकों में से तीन का भारत में स्वदेशी उत्पादन किया जा रहा है। इन सभी टीकों का उद्देश्य एसएआरएस-कोवी2 संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रदान करना है।

कैंसर रोगियों पर टीका लगने के बाद रखनी होगी निगरानी

कोविड-19 टीकों की प्रभावकारिता भी घातक बीमारी (ट्यूमर प्रकार, रोग सीमा, आंतरिक या चिकित्सा-प्रेरित प्रतिरक्षा दमन) के अलग-अलग संदर्भों वाले रोगियों में भिन्न हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, टीकाकरण का लाभ यह है कि रोगी जोखिम से निकल जाता है। किम्स अस्पताल के सलाहकार सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन, अजय चाणक्य वल्लभानेनी ने कहा, "चूंकि कैंसर रोगियों में वैक्सीन की प्रभावकारिता और प्रतिरक्षा की अवधि अभी भी अज्ञात और अस्पष्ट है, इसलिए वैक्सीन लगने के बाद ऐसे रोगियों पर निगरानी रखने का सुझाव दिया जाता है।"

कोरोना काल में कैंसर मरीज अस्पताल जाते वक्त बरतें ये 5 सावधानियां, एक्सपर्ट की सलाह बचाएगी जान

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.