
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 11, 2021 1:55 PM IST
वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर जानें, इस बीमारी के बारे में। © Shutterstock
पूरी दुनिया में 12 अक्टूबर को ''वर्ल्ड अर्थराइटिस डे'' (World Arthritis Day 2021) मनाया जाता है। विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2021) की स्थापना 1996 में अर्थराइटिस (Arthritis) एंड रूमेटिज्म इंटरनेशनल (Rheumatism International) द्वारा रूमेटिक और मस्कुलोस्केलेटल रोगों (Rheumatic and musculoskeletal diseases) से प्रभावित लोगों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी।
गठिया या अर्थराइटिस (what is arthritis) शब्द का अर्थ वास्तव में ज्वाइंट इंफ्लेमेशन होता है। अर्थराइटिस से आज दुनिया भर में लाखों लोग परेशान हैं। अर्थराइटिस यानी गठिया, जो जोड़ों की बीमारी है। जब चलने में तकलीफ हो, जोड़ों में दर्द रहे तो समझ लें कि आप अर्थराइिटस के शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर यह रोग बढ़ती उम्र में होता है। हालांकि, आज जिस तरह की दिनचर्या लोग अपना रहे हैं, उससे हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।
अर्थराइटिस होने पर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन की समस्या बढ़ जाती है। इसमें दर्द भी बहुत होता है। सर्दियां आने वाली हैं। ऐसे में इसका दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। यह दर्द कई बार लाइफस्टाइल के साथ-साथ डायट के कारण भी बढ़ जाता है। कई आहार ऐसे होते हैं, जो गठिया के दर्द को बढ़ाते हैं। ऐसे में यदि आपको अर्थराइटिस की समस्या है, तो खासकर मछली, मांस, शुगरी फूड्स, दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, बटन, अल्कोहल, टमाटर, सॉफ्ट ड्रिंक आदि खाने से परहेज करें।
गठिया के सबसे आम प्रकार ऑस्टियोअर्थराइटिस, गाउट, फाइब्रोमायल्गिया और रुमेटाइड अर्थराइटिस हैं।
इंफेक्टेड जोड़ों में अर्थराइटिस के लक्षणों (symptoms of arthritis) में सूजन, दर्द, कठोरता, चलने-फिरने में तकलीफ महसूस करना आदि शामिल हैं।
Rheumatoid Arthritis : क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस, इसके कारण, लक्षण और उपचार