Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के छह साल पूरे होने पर लोगों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा कि समाज को महिलाओं के लिए देश को एक बेहतर जगह बनाने की पहल करनी चाहिए।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "आज भयावह दिल्ली निर्भया मामले को छह साल पूरे हो गए। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। एक समाज के रूप में, हमें इस देश को महिलाओं के लिए बेहतर जगह बनानी चाहिए। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को 'ना' कहें।"
Today is the sixth anniversary of the horrific Delhi Nirbhaya case. The incident shook the country. As a society, we must make this country a better place for women. Say no to violence against women
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 16, 2018
दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को एक चलती बस में पैरामेडिकल की एक 23 वर्षीय छात्रा के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया था और दुष्कर्म के बाद उसे, उसके पुरुष मित्र के साथ वाहन से बाहर फेंक दिया गया था। पीड़िता ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जिसे 'निर्भया' (निडर) के रूप में जाना जाने लगा।