... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिमाग न केवल ज्यादा चलता है, बल्कि वह उनसे ज्यादा उम्र तक जवां भी रहता है। © Shutterstock
महिलाओं और पुरुषों के दिमाग को लेकर हाल ही में एक सर्वे किया गया है जिसमें वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि महिलाओं का दिमाग उनके हमउम्र पुरुषों की तुलना में तीन साल जवां रहता है। इस वजह से महिलाओं का दिमाग लंबे अरसे तक तेज़ चलता है। अमेरिका के वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रफेसर मनु गोयल ने कहा कि हमने अभी यह समझना शुरू ही किया है कि कैसे विभिन्न लैंगिग कारक दिमाग के बूढ़े होने की प्रक्रिया पर असर डालते हैं।
यह भी पढ़ें - महिलाओं को होता है ज्यादा हैंगओवर, पुरुष भी रहें सावधान
अलग हैं दोनों के दिमाग
उन्होंने कहा कि मस्तिष्क की मेटाबॉलिज्म संबंधी क्रियाएं महिलाओं और पुरुषों की उम्र बढ़ने पर उनके मस्तिष्क संबंधी अंतरों को समझने में मदद कर सकती हैं। मस्तिष्क सूक्रोज़ से चलता है, लेकिन वह इसका इस्तेमाल किस तरह से करता है, इसमें उम्र बढ़ने के साथ परिवर्तन होता है।
यह भी पढ़ें – साल भर इस बीमारी से सबसे ज्यादा परेशान रहे लोग
यह स्टडी ‘‘प्रोसीडिंग्स ऑफ नैशनल अकेडमी ऑफ साइंसेज’’ जर्नल में प्रकाशित हुई है। इसमें शोधकर्ताओं ने 205 लोगों पर अध्ययन किया और पता लगाया कि उनका मस्तिष्क शर्करा (sucrose) का किस तरह से इस्तेमाल करता है। इस स्टडी में 20 से 84 वर्ष की 121 महिलाओं और 84 पुरुषों ने हिस्सा लिया। उनके मस्तिष्क में ग्लूकोज और ऑक्सिजन के प्रवाह को मापने के लिए उनका पीईटी स्कैन किया गया। इसके बाद उन्होंने उम्र और मस्तिष्क की क्रियाओं के बीच के संबंधों का पता लगाने के लिए एक मशीन में पुरुषों की उम्र और मस्तिष्क क्रियाओं का डेटा डाला।
यह भी पढ़ें - माहवारी : बुरी नहीं, एक विशेष बात है
शरीर से ज्यादा जवां होता है दिमाग
शोधकर्ताओं ने महिलाओं के मस्तिष्क की मेटाबॉलिज्म क्रियाओं के डेटा को मशीन में डाला और आंकड़ों से महिलाओं के दिमाग की उम्र की गणना कराई। इसने महिलाओं की वास्तविक उम्र से उनके दिमाग की आयु 3.8 साल जवां बताई। इसी तरह से पुरुषों की दिमाग की आयु निकाली गई। लेकिन यह पुरुषों की वास्तविक उम्र से 2.4 साल ज्यादा थी। गोयल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पुरुषों का दिमाग तेजी से वृद्ध होता है। दरअसल वे दिमागी तौर पर महिलाओं से तीन साल बाद वयस्क होते हैं। यानी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिमाग ज़्यादा तेज रहता है।