OMG! महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, चारों बच्चों की जानिए क्या है स्थिति

Woman gave birth to 4 babies : राजस्थान में एक महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 29, 2023 12:09 PM IST

Woman gave birth to 4 babies : राजस्थान के टोंक जिले में एक महिला ने अपनी शादी के 4 साल बाद एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों के जन्म के बाद से परिवार में खुशियों का माहलौ है। यह मामला टोंक के प्राइवेट अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को सुबह 6 बजे के आपपास महिला की ऑपरेशन से डिलीवरी हुई है, जिसमें उसने 4 बच्चों को जन्म दिया है। इसमें दो लड़के और 2 लड़कियां हुई है। बता दें कि चारों बच्चों के पिता एक किसान हैं, जिसका नाम मोहन सिंह किसान हैं। आइए जानते हैं बच्चों की क्या है स्थिति?

बच्चों की क्या है स्थिति

प्राइवेट अस्पताल की डॉक्टर का कहना है कि जन्म लिए चारों बच्चों में से तीन बच्चों का वजन कम है। इन दिनों नवजातों का वजन 1 किलो 350 ग्राम है। वहीं, एक बच्चे के वजन ठीक है, जिसका वजन 1 किलो 650 बताया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार चारों बच्चों को विशेष निगरानी की जरूरत है। 

लाखों में से एक बार होती है ऐसी डिलीवरी

अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि इस तरह एक साथ 4 बच्चों के जन्म लेने के मामले बहुत ही रेयर हैं। इस तरह की डिलीवरी 5 लाख 71 हजार में से एक होती है। 

टोंक में तीसरी बार हो चुकी है ऐसी डिलीवरी

खबरों के मुताबिक, इस तरह के मामले टोंक जिले में तीसरी बार सामने आ चुका है। पहले के दो मामलों में एक केस में दो नवजात की और दूसरे केस में 1 नवजात की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। ऐसे में इन बच्चों को विशेष निगरानी की जरूरत होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source