Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Woman Died After Drinking Milk: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध पीने से शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। दूध पीने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हर रोज दूध पीने की सलाह देते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोग रोज सुबह या रात में दूध जरूर पीते हैं। लेकिन, ग्रेटर नोएडा से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे पढ़ने के बाद आप शायद दूध पीना ही छोड़ देंगे। खबर है कि दूध पीने से एक महिला ने अपनी जान गंवा दी। जी हां, ग्रेटर नोएडा में दूध पीने के बाद एक महिला की मौत हो गई। दूध जानलेवा भी हो सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा होगा।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक महिला की गाय का दूध पीने के बाद मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस गाय का दूध महिला ने पिया था, वह रेबीज संक्रमित (Rabies Infected Cow) थी। गाय को एक कुत्ते की वजह से रेबीज इंफेक्शन (Rabies Infection) हो गया था। जब महिला ने रेबीज संक्रमित गाय का दूध पिया, तो इससे महिला को भी इंफेक्शन हो गया। इसके बाद महिला में रेबीज के लक्षण(Rabies ke Lakshan) नजर आने लगे और उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि रेबीज एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। यह जानवरों से इंसानों में फैलती है। खासकर, कुत्ते के काटने से इंसानों को रेबीज इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा, संक्रमित जानवर के काटने से भी रेबीज फैल सकता है। रेबीज का इंजेक्शन लगवाना बेहद जरूरी होता है। अगर रेबीज की वैक्सीन न लगवाई जाए, तो यह जानलेवा हो सकता है। रेबीज इंफेक्शन दिमाग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।
अकादमी ऑफ फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार बताते हैं किजब रेबीज इंफेक्शन दिमाग तक पहुंच जाता है, तो इस स्थिति में व्यक्ति का इलाज करना नामुमकिन हो जाता है। यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। इसलिए रेबीज के शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रेबीज के शुरुआती लक्षण इस प्रकार हैं-
ग्रेटर नोएडा की इस महिला ने रेबीज संक्रमित गाय का दूध पिया, जिससे उसमें संक्रमण फैला और उसकी जान चली गई। दरअसल, रेबीज से संक्रमित जानवरों के दूध में भी रेबीज वायरस हो सकता है। इसलिए दूध को हमेशा उबालकर ही पीना चाहिए। बिना उबाले दूध का सेवन भूलकर भी न करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।