इस रेसिपी से घर पर ही बनाएं स्‍वादिष्‍ट चाइनीज फ्राइड राइस

बाजार में मिलने वाले फ्राइड राइस हेल्‍दी हों, ये जरूरी नहीं है, इसलिए इसे घर पर ही बनाएं तो बेहतर है ।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 24, 2018 1:11 PM IST

यूं तो राइस को कई तरीके से बनाया जाता है। पर इन दिनों बच्‍चों में चाइनीज फ्राइड राइस का बहुत क्रेज है। इसके लिए वे घर का बना हेल्‍दी खाना भी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं। जबकि बाजार में मिलने वाले फ्राइड राइस हेल्‍दी हों, ये जरूरी नहीं है। अगर आप की भी है यही समस्‍या तो हम बता रहे हैं आपको वह रेसिपी, जिससे आप घर पर ही बना सकती हैं स्‍वादिष्‍ट चाइनीज फ्राइड राइस।

यह भी पढ़ें - इस मौसम का तोहफा है मेथी, सब्‍जी हो या सूप जैसे चाहें करें इस्‍तेमाल

चाइनीज फ्राइड राइस

आवश्यक सामग्री

1 कप बासमती चावल

1 कप -बंद गोभी(बारीक कटी हुई)

½ कप -गाजर (बारीक कटी हुई)

¼ कप -फ्रेच बिन्स (बारीक कटी हुई)

½ कप पनीर – (छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)

¼ कप शिमला मिर्च – (बारीक कटी हुई)

2 टेबल स्पून -हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

2-4 टेबल स्पून – (तेल)

2 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

नमक - स्वादानुसार

यह भी पढ़ें – घर पर बनाएं बच्‍चों के लिए ये हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

1 इंच - अदरक –  (कद्दूकस किया हुआ)

¼ छोटी चम्मच – अजीनोमोटो – (यदि आप चाहें)

1 छोटी चम्मच – (ग्रीन चिल्ली सॉस)

2 छोटी चम्मच – (सोया सॉस)

2 छोटी चम्मच – (सिरका)

यह भी पढ़ें – फायदेमंद हैं दूध और केला, पर एक साथ न करें सेवन, जानें क्‍यों

फ्राइड राइस की रेसिपी

  • फ्राइड राइस बनाने के लिए जरूरी है कि चावलों को पहले ही उबाल कर रख लें। चावल ठंडे होने पर ही बढि़या फ्राइड राइस बनते हैं।
  • सबसे पहले पैन में तेल डालकर गरम करने को रखें, हल्के गर्म किया हुये तेल में पनीर के टुकड़ों को डालकर ब्राउन होने तक सेंक ले फिर उन्हें निकाल कर रख लें।
  • इसके बाद बचे हुये तेल में बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, डालकर 1-2 मिनिट धीमी आंच पर फ्राई करें।
  • सारी सब्जियों को फ्राई होने तक उसमें हरी मिर्च, अदरक, ग्रीन चिल्ली सॉस, अजीनो मोटो, सोया सॉस, सिरका, और निकाले गये पनीर के टुकड़ों को भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए। अगर आप प्‍याज भी पसंद करते हैं तो सब्जियों से पहले तेल में बारीक कटा प्‍याज डालकर भून लें।
  • अच्छी तरह से फ्राई हो जाने के बाद इसमें (पके हुये) चावल डालकर अच्छी तरह से चलायें। जिससे सभी सब्जियां चावल के साथ पूरी तरह से मिल जायें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर 2 मिनट के लिये पकने को छोड़ दें।
  • कुछ समय के बाद आप देखेगें कि चावलों के साथ सब्जियां अलग से खिलती हुआ नजर आने लगेंगी। अब इसमें हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला दीजिए। चाईनीज फ्राइड राइस को प्लेट में निकाल कर हर धनिये से गार्निश कर सभी को परोस सकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source