... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 4, 2019 10:28 AM IST
इस प्रोटीन के जरिए वजन कम करना होगा आसान। © Shutterstock
आप वजन कम करने के लिए घंटों जिम या घर पर मेहनत करते हैं। सोचिए, यदि बिना मेहनत किए ही आपका वजन देखते ही देखते कम हो जाए। जी हां, अब ऐसा संभव हो सकता है। यह संभव होगा एक प्रोटीन के जरिए, जिसे इंटरल्यूकिन-6 कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक ऐसा प्रोटीन है, जिसकी मदद के जरिए आप बिना अपने शरीर को हिलाए-डुलाए भी अपना वजन कम कर सकते हैं। ये ऐसा प्रोटीन है जो व्यायाम करने पर चर्बी को घटाता है। इंटरल्यूकिन-6 हमारे शरीर में मेहनत करने के वक्त मोटापा कम करने के निर्देश को पूरा करता है।
हालांकि, कोपेनहेगन के वैज्ञानिक फिलहाल इस उम्मीद में हैं कि क्या शरीर में इस प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर मेहनत किए बिना यह चर्बी को जलाने में सक्षम होगा या नहीं। उनका मानना है कि ये वही प्रोटीन है जो शरीर को ये बताता है कि मेहनत करने पर चर्बी को जलाना है। इस अध्ययन की लेखिका ऐन्सोफी नीरगार्ड का कहना है कि हमें अभी इस प्रोटीन पर और ज्यादा अध्ययन करना होगा, तभी आगे कुछ कहा जा सकता है।
वजन कम करने के साथ अन्य शारीरिक लाभ पाना है, तो करें हर दिन नटराजासन
ऐन्सोफी नीरगार्ड ने जिस फैट पर अध्ययन किया था वह आंतों का फैट था, जिससे बीमारी होने का भी खतरा रहता है। एक जांच में सामने आया है कि इस प्रोटीन को रोक देने पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इस प्रोटीन का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल को काम करने के लिए भी किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लोग इस खोज को व्यायाम न करने का बहाना न बनाएं और उन्हें अपने शरीर के प्रति ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। वैज्ञानिकों को संदेह था कि इंटरल्यूकिन-6 चर्बी घटाने में मदद करता होगा, क्योंकि ये एनर्जी के मेटाबॉलिज्म में भी मदद करता है।
इंटरल्यूकिन-6 को रोकने का इंजेक्शन दिया तो व्यायाम का कोई असर नहीं हुआ और चर्बी बिल्कुल नहीं घटी, जब इंटरल्यूकिन-6 सक्रिय रहा, तो चर्बी कम होने लगी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.