सर्दी के मौसम में महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी स्किन का रखना चाहिए ख्याल, जानें खास तरीके

पुरुषों को भी अपनी स्किन का विशेष ख्याल रखना चाहिये इस मौसम में। ज्यादातर देखा जाता है कि पुरुष अपनी स्किन केयर के प्रति लापरवाह होते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 27, 2018 11:38 AM IST

सर्दियों के मौसम में स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। स्किन का ख्याल रखना सिर्फ महिलाओं के लिये जरूरी नहीं होता है, पुरुषों को भी अपनी स्किन का विशेष ख्याल रखना चाहिये इस मौसम में। ज्यादातर देखा जाता है कि पुरुष अपनी स्किन केयर के प्रति लापरवाह होते हैं। ये भी पढ़ेंः मॉइश्चराइजर का उपयोग करने से पहले जान लें ये 7 बातें।

सर्दियों में लापरवाही करने से स्किन में ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है जो स्किन को खराब कर देती है। सर्दियों में अगर स्किन का विशेष ख्याल न रखा जाय तो झुर्रियां बढ़ जाती हैं। हम यहां पुरुषों के लिए सर्दियों में स्किन का ख्याल रखने के लिए विशेष तरीकों के बारे में बता रहे हैं। इन आसान तरीकों से पुरुष सर्दियों में भी अपनी स्किन की चमक को बनाए रख सकते हैं। ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में हल्दी व शहद का ऐसे करें उपयोग, चमकती रहेगी त्वचा।

-महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की स्किन ज्यादा ऑइली होती है, जिस वजह से उन्हें पिंपल और एक्ने की दिक्कत होती है। फेस जेल इन समस्याओं को काबू करने में मदद कर सकता है। जेल का रोजाना इस्तेमाल ब्लेमिश और पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करता है। ये भी पढ़ेंः पील ऑफ मास्क स्किन को हमेशा रखता है जवां।

-रोज शेव करने से पुरुषों के चेहरे पर डार्क पैच बन जाते हैं। शेविंग के बाद सिर्फ आफ्टर शेव इस्तेमाल करना काफी नहीं है। शेव के बाद अच्छा मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप ऑर्गेनिक तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

-मोबाइल, कंप्यूटर और स्ट्रेस के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल बन जाते हैं। इन्हें दूर करने के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करें। डार्क सर्कल खत्म करने में खीरा और बादाम का तेल भी काफी असरदार साबित होता है।

-पुरुषों की स्किन महिलाओं के मुकाबले ज्यादा तेजी से टैन हो जाती है। बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम लगाना न भूलें। अगर धूप में निकल रहे हैं तो लॉन्ग स्लीव की शर्ट पहनें।

-पुरुष अक्सर अपनी स्किन को मॉइस्चराइज नहीं करते। यही वजह है कि उन्हें स्किन से संबंधित ज्यादा समस्याएं होती हैं। साबुन का इस्तेमाल स्किन की नमी को छीन लेता है, लेकिन रोजाना क्रीम और लोशन का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को मॉइस्चराइज रखने के साथ ही हेल्दी भी रख सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः खून में सीसे की वजह से होती हैं कई बीमारियां, अब केरल में हो सकता है इलाज।

ये भी पढ़ेंः 40 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर कराना चाहिए ये 5 टेस्ट।

ये भी पढ़ेंः बार-बार जाते हैं शौच कहीं आप इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के शिकार तो नहीं हैं ?

ये भी पढ़ेंः इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी।

ये भी पढ़ेंः रूबेला क्यों है खतरनाक, क्यों जरूरी है टीका लगवाना ?

ये भी पढ़ेंः रोवर एक्सरसाइज करने से होते हैं ये 6 फायदे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.