... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 3, 2019 6:39 PM IST
मेथी-मशरूम ब्राउन राईस बनाने का तरीका। ©Shutterstock.
सर्दी के मौसम में तले-भुने खाद्य पदार्थ सभी को अच्छे लगते हैं। गरमा-गरम खाने का चलन भी भारत में बहुत ज्यादा है लेकिन सर्दी में अपनी हेल्थ के लिए फायदेमंद खाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। हम आपके लिए एक ऐसा ही खाद्य पदार्थ आज लेकर आये हैं।
सर्दी में खाएं अलसी व गोंद के ये स्पेशल लड्डू बीमारियां रहेंगी दूर।
सर्दी के मौसम में मेथी-मशरूम और ब्राउन राईस को मिलाकर टेस्टी डिश बना सकते हैं। आइए जानते हैं मेथी-मशरूम ब्राउन राईस बनाने का तरीका।
ठंड के मौसम में पीना चाहिए ये स्पेशल चाय, दूर रहती हैं कई तरह की परेशानियां।
सामग्री
हरी मेथी -2 कप (बारीक कटी)
मशरूम-1 कप (टुकड़ों में कटा)
ब्राउन राईस-1 कप
तेल- 2 टीस्पून
हरी मिर्च-2 टीस्पून (बारीक कटी)
अदरक-1 टीस्पून (बारीक कटा)
लहसुन-1 टीस्पून (बारीक कटा)
प्याज-1 कप (बारीक कटा)
ठंड व प्रदूषण से बचाने में है कारगर गुड़ का यह स्पेशल चीला।
टमाटर-1/2 कप (बारीक कटा)
बैंगन -1/2 कप (टुकड़ों में कटा)
हरी सेम के बीज-1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर-1/2 टीस्पून
दालचीनी पाउडर-1/2 टीस्पून
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- 2 टेबलस्पून (बारीक कटा)
बनाने का तरीका
एक नॉन स्टिक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और प्याज डालकर मीडियम आंच पर दो- मिनट तक भून लें।
विंटर स्पेशल रेसिपी- ओट्स और शहद के लड्डू।
फिर इसमें हरी मेथी, मशरूम टमाटर, बैंगन, सेम के बीज, दालचीनी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और मीडियम आंच पर 1 से 2 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
सर्दी में अखरोट का सेवन कहीं पड़ न जाये महंगा, जान लें ये फैक्ट्स।
इसके बाद इसमें ब्राउन राईस और तीन कप गरम पानी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और कुकर का ढक्कन बंद करके 4 सिटी आने तक प्रेशर कुक कर लें।
रोजाना कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कैसे निर्धारित करें ? फायदे और नुकसान।
सारी स्टीम निकलने के बाद ही कुकर का ढक्कन खोलें और हरे धनिए से गार्निश करके गरमा-गरम परोसें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.